फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Rahul Gandhi's birthday celebrated as Seva Diwas

सेवा दिवस के रूप में मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

Sat, 19 Jun 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi's birthday celebrated as Seva Diwas
सहारनपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस को युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं सेवा दिवस के रूप में मनाया। इसके तहत गरीब और निर्धन लोगों को भोजन वितरित किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नितिन शर्मा के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन के पास भंडारे का आयोजन किया गया, इसका शुभारंभ जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली और महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा ने किया। इस मौके पर युवक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण चौधरी, कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली, युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नितिन शर्मा, युवक कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष अर्चित जैन ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। कोरोना महामारी के चलते राहुल गांधी ने अपना जन्मदिन न मनाने का फैसला लिया है। इसके चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सादगी के साथ सेवा दिवस के रूप में उनका जन्मदिवस मनाया है। इसके तहत कार्यकर्ताओं ने भोजन वितरित करने के अलावा कांशीराम आवासीय कॉलोनी में कैंप लगाकर दवाएं वितरित की। इसमें जिला उपाध्यक्ष मनीष त्यागी, चंद्रजीत सिंह निक्कू, महानगर उपाध्यक्ष मनीष अरोड़ा, सूर्यकांत कौशिक, जुबैर गाड़ा, अभिषेक शर्मा, रोहन शर्मा, मोहित सहजवा, वसीम, दीपक कुमार, रजनीश शर्मा, अंशुल, राहुल वशिष्ठ, जोनी बिरला, राशिद मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed