फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   raat mein rodavej bason mein saphar karane vaale yaatriyon kee pareshaanee badhee

Saharanpur News: रात में रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ी

Thu, 22 Dec 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
raat mein rodavej bason mein saphar karane vaale yaatriyon kee pareshaanee badhee
सहारनपुर। घने कोहरे के चलते रात में रोडवेज बसों में यात्रा करना परेशानी भरा हो गया है। रात में कोहरा आने पर बसें बीच रास्ते में ही रोक दी जाएगी। हादसों से बचने के लिए परिवहन निगम ने यह निर्णय लिया है। अफसरों ने चालकों-परिचालकों से कहा कि वह घने कोहरे में सुरक्षित स्थान जैसे बस स्टैंड, पेट्रोल पंप, टोल प्लाजा या फिर अधिकृत ढाबे पर बसें खड़ी कर दें। कोहरा छटने पर ही बसें चलेंगी। ऐसे में बेहतर होगा कि सर्दी में इन दिनों रात में सफर से बचा जाए।
विज्ञापन

सहारनपुर परिवहन निगम परिक्षेत्र में छह डिपो आते हैं। इन डिपो से 444 परिवहन निगम और 133 अनुबंधित संचालित होती हैं। अब दिनों दिन घने कोहरे की दस्तक से हादसे भी बढ़ गए हैं। परिवहन निगम ने रात्रिकालीन मुजफ्फरनगर-बिजनौर-लखनऊ, दिल्ली-देहरादून और सहारनपुर-हरिद्वार-मुरादाबाद मार्ग की चार सेवाओं को बंद कर दिया है। इनके अलावा हरिद्वार-सहारनपुर-जम्मू कटरा, सहारनपुर-मेरठ-आगरा, मुजफ्फरनगर-लखनऊ वाया मेरठ मार्ग सहित 22 बसों के समय बदलने और उनके समय में बदलाव किया है। रात के समय बस स्टैंड पर बसों की संख्या कम होने से यात्री परेशान हो गए हैं। क्योंकि बड़ी संख्या में सहारनपुर से लोग रात के समय ही दिल्ली, लखनऊ, अलीगढ़, आगरा और मुरादाबाद के लिए सफर करते हैं।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों के अनुसार बुधवार को सहारनपुर डिपो की बस शाम चार बजे सहारनपुर से दिल्ली के लिए चली। इस बस को देहरादून होकर दिल्ली जाना था, लेकिन घना कोहरा होने और दिल्ली के यात्री नहीं मिलने से देहरादून में ही खड़ी रही। अगले दिन सुबह देहरादून से सहारनपुर आई। इसी तरह मुजफ्फरनगर डिपो की बस को देहरादून से दिल्ली जाना था, लेकिन घने कोहरे की वजह से मेरठ में ही रोकना पड़ा। कोहरा छटने के बाद ही बस आगे के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरएम कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित
घने कोहरे में बसों के संचालन को लेकर परिवहन निगम के क्षेत्रीय कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया है। कंट्रोल रूम प्रभारी अजय वालिया को बनाया है। तीन शिफ्टों में कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है। कंट्रोल रूम में चालक-परिचालक बसों के संचालन को लेकर बता सकते हैं।
------
बच्चों व महिलाओं का विशेष ध्यान रखें
परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार ने बताया कि रात में घना कोहरा होने पर बसों को अधिकृत ढाबे, बस स्टैंड या फिर पेट्रोल पंप पर सुरक्षित खड़ी करने के निर्देश दिए गए है। महिलाओं व बच्चों का चालक-परिचालक विशेष ध्यान रखें। कोहरा कम होने पर ही बसों का संचालन करेंगे।

-----------
लेट ट्रेनें भी बढ़ा रहीं यात्रियों की दिक्कत
घने कोहरे में ट्रेनों की लेटलतीफी भी यात्रियों की दिक्कत बढ़ा रही है। बृहस्पतिवार को ट्रेन नंबर न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर कर्मभूमि एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे, न्यू तिनसुकिया-अमृतसर एक्सप्रेस पौने पांच घंटे, पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, ऊना हिमाचल-सहारनपुर एक्सप्रेस एक घंटे, चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस ढाई घंटे, हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से सहारनपुर पहुंची। आए दिन ट्रेनों के देरी से पहुंचने के कारण यात्रियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed