{"_id":"5fb2b2278ebc3e9bac5f04e8","slug":"queues-at-atms-for-cash-saharanpur-news-mrt511189087","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम पर कैश के लिए लगी रही कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम पर कैश के लिए लगी रही कतार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। भाई दूज पर शहर के अधिकतर एटीएम के बाहर कैश के लिए लोगों की लाइनें लगी रही। जहां कई एटीएम से नेटवर्क गायब मिला वहीं कुछ धन न होने की वजह से खाली मिले। जिसके चलते जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। महानगर के कुछ ही एटीएम ने जनता का साथ लिया।
शहर के कोर्ट रोड, रेलवे रोड, खलासी लाइन, अंबाला रोड, दिल्ली रोड सहित अन्य क्षेत्रों में सुबह 11 बजे के बाद से ही एटीएम के बाहर लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। कोर्ट रोड और रेलवे रोड पर देरी से ही सही मगर कैश मिलता रहा। लेकिन सबसे अधिक परेशान अंबाला रोड और खलासी लाइन वाली एटीएम पर रही। यहां तीन एटीएम में कैश ही नहीं मिला तो दो एटीएम पर अस्थायी रूप से सेवा बंद होने का संदेश आता रहा। इसके चलते यहां आने वाले लोग काफी परेशान रहे।
बस अड्डों पर सफर के लिए निकले उन यात्रियों को भी दिक्कत उठानी पड़ी जो जाने से पहले ही एटीएम से कैश निकालने की कोशिश में रहे। उन्हें काफी इधर-उधर भटकने के बाद कैश मिल सका। अंबाला रोड पर कुछ ग्राहकों ने कहा कि त्योहारों के मौके पर तो हर छोटे बड़े क्षेत्र के एटीएम ठीक होनी चाहिए और उसमें कैश भी रहना चाहिए।