फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Questions raised on medical examination, forensic investigation ordered

मेडिकल जांच पर उठे सवाल, फोरेंसिक जांच के आदेश

Wed, 29 Jun 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Questions raised on medical examination, forensic investigation ordered
सहारनपुर। कब्रिस्तान में पेड़ कटवाए जाने के मामले में दो पक्षों में हुआ विवाद तूल पकड़ने लगा है। मेडिकल जांच में सिर में छर्रे लगे होना दर्शाने पर एक पक्ष ने सवाल उठाए हैं। उनकी मांग पर जिलाधिकारी ने फोरेंसिक जांच के निर्देश दिए हैं, जिसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम जुट गई है। उधर, एसबीडी जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक भी अपने स्तर से जांच करा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रमुख अधीक्षक डॉ. रमेश चंद्रा से मामले की जांच कराने की मांग लेकर पहुंचे एक पक्ष के नसीम ने बताया कि 12 अप्रैल 2022 को उनके गांव महेश्वरी खुर्द के कब्रिस्तान में पेड़ कटवाए जा रहे थे, जिसकी शिकायत उन्होंने एसडीएम से की थी। लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर पेड़ों की कटान रुकवा दी थी। आरोप है कि पेड़ कटवाने वाले पक्ष के समर्थकों ने लेखपाल के सामने ही मेरे और मेरे बेटों पर हमला कर दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करा दिया था। घटना में उन्होंने ग्राम प्रधान और उनके समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद में प्रधान पक्ष ने भी क्रॉस केस दर्ज करा दिया। आरोप है कि प्रधान पक्ष ने जिला अस्पताल में मेडिकल कराया, जिसमें डॉक्टर ने एक्स-रे रिपोर्ट में सिर में छर्रे लगे होना दर्शाया, साथ ही नाक की हड्डी टूटी होने और कान का पर्दा फटा होना भी मेडिकल में दर्शाया। इसके आधार पर पुलिस ने मेरे (नसीम) और मेरे बेटों माजिद, रऊफ और मिस्बाह उल के खिलाफ 307 में मुकदमा दर्ज कर लिया। नसीम की मांग पर जिलाधिकारी ने री-मेडिकल के आदेश दिए थे। री-मेडिकल में सिर में छर्रे होना पाया गया है, लेकिन छर्रे लगे हैं या मेडिकल से पहले रखवाए गए हैं। इसकी जांच चल रही है। उधर, जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. रमेश चंद्रा का कहना है कि वह मामले की जांच करा रहे हैं। देहात कोतवाली प्रभारी मनोज चाहर ने बताया कि क्राइम ब्रांच मामले की जांच कर रही है। जिलाधिकारी के निर्देश पर हैदर नाम के व्यक्ति का री-मेडिकल कराया गया है, जिसमें सिर में छर्रे होना पाया गया है। इसकी फोरेंसिक जांच कराई जा रही है, जिससे यह साफ होगा कि छर्रे सिर में फायरिंग से लगे हैं या रखवाए गए हैं। यदि रखवाए गए हैं तो निश्चित तौर पर संबंधित चिकित्सकों पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

डॉ. संजीव मांगलिक, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed