फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Question on teacher's suspension, teachers submitted memorandum

शिक्षिका के निलंबन पर सवाल, शिक्षकों ने ज्ञापन सौंपा

Fri, 21 Feb 2020 10:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Question on teacher's suspension, teachers submitted memorandum
शिक्षिका के निलंबन पर सवाल, शिक्षकों ने ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

सहारनपुर। एससी/एसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन पदाधिकारियों ने खंड शिक्षा अधिकारी पर अनुसूचित जाति के शिक्षकों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया है। साथ ही एक शिक्षिका के निलंबन को भी अनुचित ठहराया हैर। पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में ज्ञापन देकर निलंबन वापस लेने की मांग की है।
शुक्रवार को संगठन से जुड़े शिक्षकों ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में ज्ञापन दिया। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राकेश नौटियाल ने पूनम नाम की शिक्षिका के निलंबन पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि इस मामले में बिना नोटिस के शिक्षिका पर कार्रवाई की गई है। शिक्षिका पर चार्ज नहीं देने का आरोप भी बेबुनियाद है। आरोप है कि अब तक जितने भी शिक्षकों के निलंबन हुए हैं उनमें 90 फीसदी अनुसूचित जाति के हैं। आरोप है कि निलंबन के बाद बहाली के नाम पर शिक्षकों से वसूली की जाती है। पदाधिकारियों ने अनुसूचित जाति के शिक्षकों का उत्पीड़न बंद कराने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में विमलकिशोर मौर्य, कुंवर सिंह बर्मन, जितेंद्र कुमार, विनोद कुमार, राकेश कुमार, विक्रम सिंह, अशोक कुमार, सुधीर कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

-----------
शिक्षिका पर कार्रवाई पूरी तरह नियमानुसार की गई है। संगठन का आरोप बेबुनियाद हैं। जो लोग अधिकारी पर जातिगत भेदभाव करने का आरोप लगा रहे हैं वह अपनी राजनीति चमकाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमेंद्र कुमार सिंह, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed