फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Question on LLB admissions, complaint to Vice Chancellor

सहारनपुर: एलएलबी के दाखिलों पर सवाल, कुलपति से की शिकायत

Thu, 09 Feb 2023 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 09 Feb 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Question on LLB admissions, complaint to Vice Chancellor
सहारनपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी जेवी जैन कॉलेज में हुए एलएलबी के दाखिलों में गड़बड़ी होने का आरोप लगा रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने बुधवार को मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एचएस सिंह से मुलाकात कर उन्हें शिकायती पत्र सौंपा।
विज्ञापन

महानगर मंत्री ऋषभ त्यागी और मोहित पंडित ने कुलपति को बताया कि जेवी जैन कॉलेज द्वारा अल्पसंख्यक कोटे में प्रवेश के नाम पर बिना मेरिट के अयोग्य अभ्यर्थियों को प्रवेश दिए जा रहे हैं, जबकि अर्हता रखने वाले अभ्यर्थी भटक रहे हैं। उन्होंने बताया कि एलएलबी की पढ़ाई के लिए केवल एक अर्द्धसरकारी महाविद्यालय जेवी जैन कॉलेज हैं। ऐसे में जनपद के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के युवा इसी कॉलेज पर आश्रित हैं, लेकिन कॉलेज प्रशासन एलएलबी के दाखिलों में धांधली कर अर्ह अभ्यर्थियों को पढ़ाई से वंचित कर रहा है। उन्होंने कुलपति से एलएलबी के दाखिलों की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में महानगर संगठन मंत्री दिवाकर बाबरा, तहसील संयोजक वरुण राय, पंकज उपाध्याय, शाह आलम, सद्दाम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

उधर, जेवी जैन कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर वकुल बंसल का कहना है कि दाखिलों में पूरी पारदर्शिता बरती गई है। कुछ युवा अपनी राजनीति चमकाने के लिए इस तरह के आरोप लगा रहे हैं, जो बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed