फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Qualification is 8th pass, post graduates came for recruitment

रोजगार मेला: योग्यता आठवीं पास, भर्ती होने पहुंचे परास्नातक, संविदा चालकों के 300 पदों पर होनी थी भर्ती

Wed, 11 Dec 2024 02:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 11 Dec 2024 02:33 AM IST
सार

सहारनपुर, छुटमलपुर, खतौली और मुजफ्फरनगर डिपो में संविदा चालकों के 300 पदों पर भर्ती के लिए लगाए गए रोजगार मेले में उच्च शिक्षा प्राप्त कर चुके युवक भी पहुंचे। 

विज्ञापन
Qualification is 8th pass, post graduates came for recruitment
भर्ती के दाैरान बैठे अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर, छुटमलपुर, खतौली और मुजफ्फरनगर डिपो में संविदा चालकों के 300 पदों पर भर्ती के लिए रोजगार मेला लगा। संविदा चालक की भर्ती के लिए उच्च शिक्षित युवा भी पहुंचे। कोई परास्नातक तो कोई डिप्लोमा धारक था। 50 में से 36 अभ्यर्थी पास हुए, जबकि 13 मानकों को पूरा नहीं कर पाए। एक अभ्यर्थी अनुपस्थित रहा।

विज्ञापन


मंगलवार को परिवहन निगम के सहारनपुर डिपो में रोजगार भर्ती मेला प्रक्रिया सुबह 10:30 बजे शुरू हुई, जो शाम चार बजे तक चली। रोडवेज में संविदा चालक की भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता आठवीं पास रखी गई है। न्यूनतम योग्यता भले आठवीं पास हो, लेकिन संविदा की नौकरी पाने के लिए स्नातक, परास्नातक, आईटीआई पास अभ्यर्थी भी पहुंचे।
विज्ञापन


रोजगार मेले में बेरोजगारी का असर साफ दिखाई दिया। यही नहीं कुछ अभ्यर्थी ऐसे भी थे, जिन्होंने हाल ही में आयोजित हुई पुलिस भर्ती परीक्षा दी थी। मेले में 50 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें से 36 अभ्यर्थी मानक पूरे कर पाए। तीन अभ्यर्थी बस नहीं चला पाए। तीन की लंबाई मानक के अनुसार नहीं मिली, जबकि सात अभ्यर्थी के पास दो साल पुराना हैवी लाइसेंस नहीं था। इसलिए इनके आवेदन निरस्त कर दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed