फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   putting the lives of innocents in danger along with themselves

सहारनपुर: खुद के साथ मासूमों की खतरे में डाल रहे जान

Wed, 15 Feb 2023 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 15 Feb 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
putting the lives of innocents in danger along with themselves
मोटरसाईिकल पर टंकी पर बैठाकर बच्चे को ले जाते वाहन चालक
सहारनपुर। यातायात नियमों का पालन न कर लोग अपनी जान के साथ-साथ बाइक की टंकी पर बैठाकर मासूमों की जान से भी खिलवाड़ कर रहे हैं। इन्हें न जान की परवाह और न ही चालान का डर। यदि दुपहिया वाहन अनियंत्रित हो जाए, तो अंजाम बुरा होगा।
विज्ञापन

यातायात नियमों में लोग लापरवाही बरत रहे हैं। सड़क सुरक्षा और यातायात माह में वाहन चालकों को सुधारने के लिए जागरूक किया जाता है। इसका असर से कुछ दिन तक लोगों पर होता और हेलमेट पहनना शुरू कर देते हैं, लेकिन उसके बाद लोग बिना हेलमेट के दुपहिया वाहन चलाते हैं। शहर में कोर्ट रोड, अंबाला रोड, बाजोरिया रोड, घंटाघर, देहरादून चौक, कलक्ट्रेट तिराहा आदि स्थानों पर ऐसे दुपहिया वाहन चालक आसानी से नजर आए जाएंगे, जो तीन नहीं बल्कि चार सवारी लेकर चलते हैं। हैरानी की बात तो यह है कि बाइक पर तीन सवारियां बैठाने के अलावा बाइक की टंकी पर बच्चे को भी बैठाकर चल रहे हैं। इससे वह खुद तो अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं, बल्कि बच्चे की जिंदगी से भी खिलवाड़ कर रहे। यहीं नहीं अक्सर देखा जाता है कि चालक हेलमेट अपने पास तो रखते हैं, लेकिन लगाते नहीं।
विज्ञापन

पिछले साल दुर्घटनाओं में 296 की हुई मौत
हादसों की जांच के लिए आई-रेड (इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डाटाबेस) सॉफ्टवेयर है। आई-रेड के जिला प्रोजेक्ट मैनेजर अजीम सैफी ने बताया कि इसमें परिवहन विभाग, पुलिस, स्वास्थ्य और लोक निर्माण विभाग को शामिल किया है। आई-रेड की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2022 में 472 सड़क हादसे हुए, जिनमें 296 लोगों ने जान गंवाई। 397 लोग घायल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना हेलमेट लगाने पर 629 हुए चालान
परिवहन विभाग की ओर से पांच जनवरी से चार फरवरी तक सड़क सुरक्षा माह मनाया गया। एआरटीओ प्रवर्तन आरपी मिश्रा ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह में बिना हेलमेट में 629, सीट बेल्ट 128, मोबाइल पर बात करने में 43, ओवर स्पीड में 232 वाहन चालकों के चालान किए गए। इनके साथ ही नशा कर वाहन चलाने में छह, गलत साइड चलने पर 45 वाहन चालकों पर चालान की कार्रवाई की गई।

--ये हैं यातायात नियम
-दुपहिया वाहन पर दो से ज्यादा सवारी न बैठें
-दुपहिया वाहन चालक हेलमेट का इस्तेमाल करें।
-वाहन को तेज गति से न चलाएं।
-वाहन को जल्दबाजी में गलत साइड नहीं चलाएं।
-हॉर्न का ज्यादा इस्तेमाल न करें, केवल जरूरत पर करें।
-अपनी लेन के अनुसार ही वाहन चलाएं।
-सड़क सुरक्षा चिह्न का पालन करें।
--सड़क हादसों को रोकने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही वाहन चालकों को हेलमेट और सीट लगाने के लिए जागरूक कर रहे हैं, ताकि सड़क हादसों में कमी लाई जा सके।
आरपी मिश्रा, एआरटीओ प्रवर्तन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed