{"_id":"666b5cbfb3506679520fff94","slug":"punjab-youth-dies-under-suspicious-circumstances-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-125570-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पंजाब के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पंजाब के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Fri, 14 Jun 2024 02:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 14 Jun 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। पंजाब से ऋषिकेश के लिए निकला प्रदीप उर्फ ज्ञानी (25) सहारनपुर रेलवे स्टेशन के पास अपने एक दोस्त को नशे की हालत में पड़ा मिला। दोस्त उसे एंबुलेंस करके जिला अस्पताल ले गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पूर्व में सहारनपुर के ओजपुरा में किराए पर रहने वाला प्रदीप वर्तमान में परिवार सहित पंजाब के कोटपुरा गांव में रहता था। बृहस्पतिवार की दोपहर वह रेलवे स्टेशन के पास बेसुध हालत में पड़ा था। इसी दौरान उसका सहारनपुर निवासी एक दोस्त वहां से गुजरा। उसने प्रदीप को पहचानने के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एंबुलेंस बुलाई। वह उसे जिला अस्पताल लेकर गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद पंजाब स्थित उसके परिजनों को उसकी मौत की सूचना दी गई। वहां से पता चला कि प्रदीप घर से ऋषिकेश जाने के लिए कहकर निकला था। जिला अस्पताल द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के साथ ही उसे अस्पताल लेकर आने वाले दोस्त से भी जानकारी ली। प्रदीप की मौत की सूचना पाकर उसके परिजन सहारनपुर के लिए चल दिए। फिलहाल उसकी मौत की स्पष्ट वजह सामने नहीं आ पाई है।
विज्ञापन
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों के आने के बाद तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से क्लियर होगी।