फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Puja during the day, Holika Dahan at night

Saharanpur News: दिन में पूजा, रात को हुआ होलिका दहन

Mon, 25 Mar 2024 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 25 Mar 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Puja during the day, Holika Dahan at night
सहारनपुर। होली पर पूरे दिन महिलाओं ने होलिका दहन स्थल पर पहुंचकर पूजा अर्चना की। इसके साथ ही बच्चों की लंबी आयु की कामना की। रात को शुभ मुहूर्त में जिले भर में 1520 जगहों पर होलिका दहन हुआ। वहीं, होलिका दहन स्थलों पर पुलिस के अलावा अर्ध सैनिक बलों के जवान भी तैनात रहेे।
विज्ञापन

महानगर में घंटाघर, कलेक्ट्रेट तिराहा, कोर्ट रोड, खलासी लाइन, शारदानगर, चिलकाना रोड, नुमाइशकैंप, हकीकतनगर, रानी बाजार, किशनपुरा, नवाबगंज, मटिया महल, लेबर कॉलोनी, शुगर मिल तिराहे सहित कई जगहों पर होलिका पूजन हुआ। इसी तरह देहात क्षेत्रों देवबंद, गंगोह, नकुड़, रामपुर मनिहारान, छुटमलपुर, बेहट, चिलकाना सहित 1520 जगहों पर सुबह छह बजे से महिलाएं होलिका पूजन करने पहुंची। पूरे दिन श्रद्धाभाव से होलिका पूजन हुआ। महिलाओं ने होलिका पर धागा लपेटा और प्रसाद भी चढ़ाया। रात को शुभ मुहूर्त में पूजन के बाद होलिका दहन हुआ।
विज्ञापन

वहीं, होलिका दहन स्थलों पर पुलिस के अलावा अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात रहे। खासकर संवेदनशील और अति संवेदनशील इलाकों में खास निगरानी की गई। होली को लेकर बच्चों और युवाओं में उत्साह नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंग, पिचकारी और मिठाई खरीदी
होली पर बाजारों में भी रौनक रही। लोगों ने अबीर गुलाल खरीदा। वहीं, बच्चों ने विभिन्न तरह की पिचकारियों को पसंद किया। इसके अलावा मिठाईयों की बिक्री हुई। पूरे दिन बाजारों में लोग खरीदारी करते हुए नजर आए।

खेली होली और लगाया गुलाल
दुल्हेंडी को लेकर लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी। निजी प्रतिष्ठानों और दुकानों पर व्यापारियों ने अपने कर्मचारियों व साथियों को गुलाल का तिलकर होली की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा अर्चना कर अबीर गुलाल उठाया। होलिका पूजन के साथ ही मंदिरों में भी रौनक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed