{"_id":"5fea22058ebc3e3eaf215cf4","slug":"publication-of-draft-voter-list-at-polling-stations-saharanpur-news-mrt5178607144","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान केंद्रों पर हुआ ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान केंद्रों पर हुआ ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन
विज्ञापन
- सरसावा क्षेत्र के छावडी स्थित विद्यालय मतदान केंद्र पर बीएलओ से मतदाता सूची देखते मतदाता।
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन मतदान केंद्रों पर कराया गया है, जिसके तहत ब्लाक लेवल ऑफिसर (बीएलओ) अपने केंद्रों पर मतदाता सूची लेकर पहुंच गए हैं। वहां पर मतदाताओं को सूची दिखाई जा रही है। इसके बाद मतदाता सूची में नाम जुड़वाने अथवा कटवाने के संबंध में आए दावे और आपत्तियों का निस्तारण कराया जाएगा।
नवंबर माह से ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्यक्रम चल रहा था, जिसके चलते बीएलओ डोर टू डोर पहुंचे थे। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन मतदान केंद्रों पर सोमवार को करा दिया गया। जिले में 884 ग्राम पंचायतों में सभी मतदान केंद्रों पर अलग अलग बीएलओ की तैनाती की गई है। इसी हिसाब से बीएलओ संबंधित केंद्रों पर मतदाता सूची लेकर पहुंचे तो मतदाता भी सूची देखने केंद्रों पर पहुंचे। सरसावा के गांव छावड़ी, नागल के गांव भाटखेड़ी, देवबंद के गांव लखनौती में बीएलओ के समक्ष पहुंचकर मतदाताओं ने अपने नाम सूची में देखे। वहीं, इस प्रक्रिया की पूरी मॉनिटरिंग भी कराई जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) कार्यालय से सभी बीएलओ से फीड बैक लिया जा रहा है। अब 04 से 11 जनवरी तक दावे और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा, जिसके बाद जनवरी माह के अंत तक मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन करा दिया जाएगा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) मनोज चौधरी ने बताया कि ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन मतदान केंद्रों पर हो गया है। बीएलओ संबंधित केंद्रों पर पहुंचकर इस कार्य को कर रहे हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी अखिलेश सिंह का कहना है कि सभी बीएलओ इस कार्य को गंभीरता से करें। यदि कोई बीएलओ लापरवाही बरतता है अथवा मतदान केंद्रों पर नहीं पहुंचता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।

- भाटखेडी गांव के मतदान केंद्र पर बीएलओ से मतदाता सूची देखते मतदाता।- फोटो : SAHARANPUR

- देवबंद के लखनौती में मतदान केंद्र पर बीएलओ से मतदाता सूची देखते मतदाता।- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन