फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Public is not getting the facilities after paying tax

टैक्स चुका रहे पर जनता को नहीं मिल रही सुविधाएं

Mon, 07 Dec 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Public is not getting the facilities after paying tax
शादाब। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नगर निगम के वार्ड 10 की जनता को टैक्स भरने के बाद भी निगम की सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। कई कॉलोनियों का सूरत ए हाल यह है कि शानदार मकानों के बाहर कच्ची सड़कें और कीचड़ भरी कच्ची नालियां हैं। अमर उजाला की टीम ने सोमवार को वार्ड की कॉलोनियों का दौरा कर जन समस्याओं को जानने का प्रयास किया। समस्याओं के साथ ही लोगों में निगम के प्रति रोष भी नजर आया। उन्होंने निगम पर क्षेत्र की जनता के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। पेश है रिपोर्ट।
विज्ञापन

तालाब का रूप ले चुकी कॉलोनियां
जल निकासी की व्यवस्था नहीं होना क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है। मुख्य मार्ग पर बसे काजीपुरा में अनेक लोगों ने निकासी नहीं होने की वजह से घरों के बाहर गड्ढे खोदे हुए हैं। ज्यादातर लोग पानी को ऐसे ही बहा रहे हैं। सड़क किनारे कॉलोनी का खाली पड़ा हिस्सा तालाब का रूप ले चुका है। इस कॉलोनी से थोड़ा आगे चलने पर नवादा रोड पर बाई साइड में करीब दस बीघा जमीन तालाब बनी हुई है।
विज्ञापन

36 साल से नहीं बनी सड़क
गांधी कॉलोनी वार्ड की सबसे पुरानी कॉलोनियों में से एक है। यह कॉलोनी 1984 में बसना शुरू हुई थी। मगर अभी तक इस कॉलोनी में सड़क और नालियां नहीं बनी हैं। काजीपुरा, अभिषेकनगर, मिलन विहार, शंकरनगर आदि कॉलोनियों में भी गलियों के रास्ते कच्चे ही हैं, जिन पर कीचड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गलियों में नहीं आते सफाईकर्मी
कॉलोनीवासियों ने बताया कि सफाई कर्मी केवल बाहरी मार्ग पर सफाई कर चले जाते हैं। गलियों में लोगों को खुद सफाई करनी पड़ती है। कचरा भी समय से नहीं उठता है। मेन नाले की सफाई हुए कई दिन बीत चुके हैं, मगर शिल्ट आज तक सड़कों पर फैली है।
बीमारियां फैलने का खतरा
जगह-जगह भारी जलभराव के कारण बड़ी संख्या में मच्छर पैदा हो रहे हैं, जिन्होंने लोगों का दिन का चैन और रात की नींद खराब की हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि अन्य जलीय कीड़े भी घरों में घुस आते हैं। मच्छरों की वजह से हर साल मलेरिया फैलता है।
क्षेत्रवासी बोले
- फतेहपुर जट्ट निवासी अनुज कुमार का कहना है कि पानी की निकासी नहीं होने की वजह से गांव की बगल में खेत तालाब बने हुए हैं। मच्छर पैदा होने से बीमारियों का खतरा है।
-- गांधी कॉलोनी निवासी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि कॉलोनीवासी दस साल से नगर निगम को टैक्स दे रहे हैं, मगर नगर निगम सड़क और नालियां तक नहीं दे सका है।
- गांधी कॉलोनी निवासी सुधीर कुमार सोनी भी क्षेत्र की अनदेखी से आहत हैं। उन्होंने नगर निगम से पूछा है कि आखिर उनकी कॉलोनी की जनता का कसूर क्या है, जो विकास कार्य नहीं हो रहे।
- आजाद कॉलोनी निवासी शादाब ने नगर निगम अधिकारियों पर क्षेत्र की जनता के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि ज्यादा कुछ नहीं कम से कम सड़क और नालियां तो बन जाएं।
क्षेत्र की समस्याओं को लेकर 25 से 30 प्रस्ताव बोर्ड बैठकों और व्यक्तिगत रूप से अधिकारियों के समक्ष रखे गए। मुश्किल से पांच प्रस्तावों पर मुहर लगी। मगर दस से अधिक सड़कें आज भी कच्ची हैं। निकासी की व्यवस्था नहीं होना सबसे बड़ी समस्या है। - राजेंद्र कुमार, पार्षद, वार्ड 10।
शहर में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। वार्ड दस में कई सड़कें और नाले बनवाए गए हैं। निश्चित रूप से अब भी कुछ समस्याएं होंगी। समस्याओं को चिह्नित कराकर एक-एक करके दूर कराया जाएगा।

ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त।

अनुज कुमार।

अनुज कुमार।- फोटो : SAHARANPUR

वार्ड 10 में नवादा रोड पर कॉलोनी में हुआ जलभराव।

वार्ड 10 में नवादा रोड पर कॉलोनी में हुआ जलभराव।- फोटो : SAHARANPUR

वार्ड 10 के फतेहपुर जट्ट में नालियों में भरी गंदगी।

वार्ड 10 के फतेहपुर जट्ट में नालियों में भरी गंदगी।- फोटो : SAHARANPUR

गांधी कॉलोनी की गली।

गांधी कॉलोनी की गली।- फोटो : SAHARANPUR

वार्ड 10 के काजीपुरा में घरों के बाहर बनाए गए गड्ढे।

वार्ड 10 के काजीपुरा में घरों के बाहर बनाए गए गड्ढे।- फोटो : SAHARANPUR

निकासी की व्यवस्था नहीं होने से खेतों में हुआ जलभराव।

निकासी की व्यवस्था नहीं होने से खेतों में हुआ जलभराव।- फोटो : SAHARANPUR

सुधीर कुमार सोनी।

सुधीर कुमार सोनी।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed