{"_id":"609435fb8ebc3eadd23ddd5a","slug":"public-is-not-afraid-of-increasing-infection-saharanpur-news-mrt5373133109","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ रहे संक्रमण से भी नहीं डर रही जनता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ रहे संक्रमण से भी नहीं डर रही जनता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। कोरोना कर्फ्यू के बीच सुबह के समय मिल रही छूट में लोग नियमों का मखौल उड़ा रहे हैं। बाजारों में सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो रहा है। पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा रही है, लेकिन इसके बाद भी लोग नहीं मान रहे हैं। ऐसे में संक्रमण बढ़ने का खतरा बना है।
कोरोना कर्फ्यू में सुबह छह से 11 बजे तक के लिए आवश्यक सेवाओं के अलावा सब्जी मंडी, पेस्टी साइड की दुकानें को खोलने की छूट है, जबकि आवश्यक सेवाओं में डेरी, मेडिकल स्टोर, पैथोलॉजी लैब, क्लीनिक, बैंक खुल रहे हैं, लेकिन छूट के दौरान कपड़ा सहित अनेक प्रकार की सामग्री की दुकानें भी खुल रही हैं, जिन पर भीड़ उमड़ रही है और लोग शारीरिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को चौक फव्वारा और मोरगंज बाजार में भीड़ की वजह से जाम की स्थिति बन गई। इसी तरह शहीदगंज बाजार, नेहरू मार्केट, कोर्ट रोड, हकीकतनगर, अंबाला रोड, देहरादून रोड, दाल मंडी पुल, मटिहयाल महल सहित अन्य इलाकों में भी दुकानों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली है।
मास्क न पहनने पर काटे चालान
पुलिस चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है। इसके बावजूद भी नियमों का उल्लंघन हो रहा है। बृहस्पतिवार को मास्क न लगाने पर 200 से अधिक लोगों के चालान काटे गए। एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि लापरवाही बरतने वाले लोगों और दुकानदारों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
महिलाओं का चालान काटने पर हंगामा
मंडी से सब्जी खरीदने आई कुछ महिलाओं पर कार्रवाई की तो उन्होंने हंगामा कर दिया। जानकारी मिलने पर भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेेश जैन मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिसकर्मियों से कहा कि बेवजह नागरिकों पर कार्रवाई न की जाए। निर्धारित समय में मंडी के दरवाजों को बंद कराएं तो लोग अंदर नहीं आ पाएंगे। इसके बाद पुलिस ने मंडी के दरवाजे बंद करा दिया। तत्पश्चात अंदर जाने को लेकर पुलिस के साथ लोगों की नोकझोंक होती रही।
हो रही कालाबाजारी
सहारनपुर। कोरोना कर्फ्यू में सामान खत्म होने का डर दिखाकर बड़ी संख्या में दुकानदार कालाबाजारी भी कर रहे हैं। प्रिंट रेट अधिक पर खाद्य पदार्थ, दवाएं और पान मसाले बेचे जा रहे हैं। खासकर दवाओं पर ज्यादा कालाबाजारी हो रही है। नगर मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी का कहना है कि कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।