{"_id":"694ae367791ae396f0079e45","slug":"public-bus-service-will-start-in-villages-fare-will-be-20-percent-less-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-165642-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: गांवों में शुरू होगी जनता बस सेवा, 20 फीसदी कम रहेगा किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: गांवों में शुरू होगी जनता बस सेवा, 20 फीसदी कम रहेगा किराया
Wed, 24 Dec 2025 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 24 Dec 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले के ग्रामीण मार्गों पर परिवहन निगम की जनता बस सेवा शुरू होगी। खास बात यह है कि इनमें साधारण बसों की तुलना में किराया 20 फीसदी कम रहेगा। फिलहाल इस सेवा के लिए छह मार्ग निर्धारित किए गए हैं। इन पर 25 दिसंबर के सेवा शुरू हो जाएगी, जिससे हजारों यात्रियों को लाभ होगा। रात में बसें गांवों में ही रहेंगी।
परिवहन निगम मुख्यालय ने ग्रामीण क्षेत्रों में जनता बस सेवा शुरू करने की कार्य योजना बनाई है। इसके जरिए यात्रियों को कम किराए में यातायात सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए मुख्यालय ने जिले के ऐसे रूट मांगे थे, जहां यात्रियों की संख्या तो ज्यादा है, लेकिन रोडवेज की बसें या तो नहीं चल रहीं या बहुत कम चल रही हैं। इस निर्देश के बाद परिवहन निगम ने जिले के ऐसे मार्गों का चयन किया है, जहां पर जनता रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा। नई सेवा शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बेहतर होगी। यात्रियों का खर्च कम होगा और स्थानीय यात्रा अधिक सुविधाजनक बनेगी। जनता रोडवेज बसों में किराया 20 फीसदी कम होगा।
-- -- -- -
-- डग्गामार वाहनों पर लगेगी रोक
ग्रामीण क्षेत्रों में रोडवेज बसों का संचालन शुरू होने से डग्गामार वाहनों पर काफी हद तक रोक लगेगी। इसके साथ सफर भी सुरक्षित होगा। यात्रियों को इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा। रोडवेज बसों का समय निर्धारित होगा। जनता रोडवेज बसें प्रतिदिन 200 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेंगी।
विज्ञापन
-- -- --
-- इन ग्रामीण मार्गों पर होगा संचालन
- सहारनपुर-देवबंद-राजूपुर
- सहारनपुर-बड़गांव-जडौदा पांडा
- सहारनपुर-बड़गांव-मुश्कीपुर
- सहारनपुर-नकुड़-नसरुल्लागढ़
- सहारनपुर-बेहट-शाकंभरी देवी
- सहारनपुर-नकुड़-रानीपुर
-- -- -- -
-- वर्जन
ग्रामीण क्षेत्रों में जनता रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए छह मार्ग चयनित किए गए हैं। 25 दिसंबर के बाद संचालन करेंगे। यात्रियों को साधारण बसों से 20 प्रतिशत कम किराए में सफर करने की सुविधा मिलेगी।
- जोगेंद्र सिंह, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, सहारनपुर डिपो