सहारनपुर। प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को बडे़ स्तर पर रोजगार मेलों में भागीदारी करनी चाहिए।
शनिवार को दिल्ली रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के परिसर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर वृहद रोजगार मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के संकल्प पत्र में की गयी घोषणा के क्रम में प्रदेश के प्रत्येक मंडल में वृहद रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने चयनित प्रतिभागियों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए। उन्होंने कहा कि रोजगार मेले में अधिक से अधिक युवाओं को प्रतिभाग करना चाहिए। रोजगार मेले में 7500 से अधिक अभ्यर्थियों ने भागीदारी की। 60 से अधिक नियोक्ता कंपनियों ने करीब चार हजार युवाओं का चयन कर नियुक्ति पत्र सौंपे। इस दौरान महापौर संजीव वालिया, विधायक राजीव गुंबर, देवेंद्र निम, मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार, उप निदेशक उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन राम आश्रय सिंह, प्रभारी सहायक निदेशक सेवायोजन डॉक्टर सुशील कुमार, संयुक्त निदेशक आरके मिश्रा आदि मौजूद रहे।

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के परिसर में वृहद रोजगार मेले जोब कार्ड के साथ के साथ अभियार्?- फोटो : SAHARANPUR