फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Provided food to children, told ways of nutrition

बच्चों को कराया अन्नप्राशन, पोषाहार के तरीके बताए

Tue, 22 Sep 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Provided food to children, told ways of nutrition
गांव चुनहेटीगाड़ा आंगनबाड़ी केंद्र पर पौधरोपण करते डीडीओ मंशाराम यादव व डीपीओ आशा त्रिपाठी व अन - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। सुपोषण माह के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों का अन्नप्राशन कर पोषण के तरीके बताए गए। इसके साथ ही जिला विकास अधिकारी मंशाराम यादव और जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा त्रिपाठी ने पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन

बलियाखेड़ी ब्लॉक क्षेत्र के गांव चुनहेटी गाड़ा में आंगनबाड़ी केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीडीओ मंशाराम यादव ने छह माह की आयु के बच्चे शाहिद, शकील और रानी का अन्नप्राशन कराया। इसके बाद डीडीओ मंशाराम यादव और डीपीओ आशा त्रिपाठी ने केंद्र में पौधरोपण किया। इसके बाद 11 बालिकाओं को सहजन के पौधे वितरित किए गए। डीडीओ और डीपीओ ने कहा कि सहजन गुणों की खान है। इसकी पत्तियों और छाल के सेवन से तमाम तरह के विटामिन मिलते हैं। सहजन एनीमिया का अचूक और रामबाण इलाज है। इसके बाद डीडीओ ने पोषण वाटिका का निरीक्षण किया, जिसमें विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाए गए थे। डीपीओ ने बताया कि बलियाखेड़ी विकासखंड में 117, पुवांरका में भी 117 पोषण वाटिका बनाई गई हैं। डीपीओ ने बताया कि जिले के 3410 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित कार्यक्रम 4635 बच्चों का अन्नप्राशन किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान फरहाद अली, बाल विकास परियोजना अधिकारी गौहर अंजुम, मुख्य सेविका सविता तेजान, पुष्पा रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed