फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Provide medical kit to symptomatic patients

लक्षणयुक्त मरीजों को उपलब्ध कराएं मेडिकल किट

Sat, 22 May 2021 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Provide medical kit to symptomatic patients
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। मंडलायुक्त एवी राजमौलि ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्रों के कोविड संक्रमितों और लक्षणयुक्त मरीजों की जानकारी हासिल करने के लिए कंट्रोल रूम बनाएं। प्रत्येक लक्षणयुक्त मरीज को मेडिकल किट उपलब्ध कराई जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में जनसुविधा केंद्रों (सीएससी) के माध्यम से कोविड-19 के टीकाकरण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराया जाए।

मंडलायुक्त ने शुक्रवार को उप जिलाधिकारियों, खंड विकास अधिकारी, चिकित्सा अधिकारियों और सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ वर्चुअल बैठक की। उन्होंने नगरायुक्त को मलिन बस्तियों में साफ-सफाई के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कहीं पर भी जलभराव की समस्या नहीं होनी चाहिए। नगर में सैनिटाइजेशन के साथ ही फॉगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव जारी रखा जाए। श्मशान घाटों पर अंतिम संस्कार करने के लिए समुचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि निगरानी समितियां बाहर से आने वाले हर व्यक्ति की सूचना उपलब्ध कराएं। एएनएम के पास उसके क्षेत्र में पड़ने वाले ग्रामों के लक्षणयुक्त एवं कोविड पॉजिटिव मरीजों का पास डाटा रहना चाहिए। डोर-टू-डोर सर्वे में और अधिक तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक चिकित्सालय पर उपलब्ध एंबुलेंस हर समय क्रियाशील रहनी चाहिए। जिन केन्द्रों पर 45 वर्ष की आयु से ऊपर वाले लाभार्थियों को दूसरी डोज लगनी है वहां एक डिस्पले बोर्ड लगाया जाए। इस दौरान अपर आयुक्त प्रशासन डीपी सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed