{"_id":"606dfa958ebc3e8ca83632aa","slug":"provide-facilities-to-women-workers-saharanpur-news-mrt533467132","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान के बाद महिला कार्मिकों को घर छोड़ने की करें व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान के बाद महिला कार्मिकों को घर छोड़ने की करें व्यवस्था
विज्ञापन
महिला कर्मियों को सुविधा मुहैया कराएं
सहारनपुर। मंडलायुक्त एवी राजमौलि ने कहा कि पंचायत चुनाव में महिला कर्मियों को सुरक्षा, मतदान केंद्रों पर शौचालय, पानी, बिजली सहित सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। आपराधिक छवि वाले उम्मीदवारों पर निरोधात्मक कार्रवाई में तेजी जाएं। गेहूं क्रय केंद्रों से किसान बिना गेहूूूं बेचे वापस नहीं जाना चाहिए। बकाया गन्ना मूल्य का तत्काल भुगतान कराया जाए।
मंडलायुक्त ने बुधवार को पंचायत चुनाव, कोविड-19, गेहूं खरीद और बकाया गन्ना मूल्य भुगतान आदि की वर्चुअल समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मंडल में लगभग 175 गेहूं क्रय केंद्र संचालित हैं। आवश्यकता पड़ने पर और खोले जा सकते हैं। जिलाधिकारी गेहूं क्रय केंद्रों का स्वयं भ्रमण करें। गेहूूं खरीद में बिचौलियों की भागीदारी पाए जाने पर कार्रवाई की जाए। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान न करने वाली चीनी मिलों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। मतदान की समाप्ति के बाद रात में महिलाओं को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएं। डीएम अपने जनपदों में चिह्नित तालाबों को खुदवाकर उनमें जल भरवाएं। पुलिस उपमहानिरीक्षक उपेंद्र अग्रवाल ने कहा कि हर बूथ पर मानक के अनुरूप पुलिस बल तैनात किया जाएगा। डीएम अखिलेश सिंह ने बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
इस दौरान अपर आयुक्त (प्रशासन) डीपी सिंह, डीएम मुजफ्फरनगर सेल्वा कुमारी जे., शामली डीएम जसजीत कौर, एसएसपी डा. एस चनप्पा, शामली एसपी सुकीर्ति माधव, सीडीओ प्रणय सिंह आदि मौजूद रहे।