फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Protest lasted for four hours, chief engineer was made to sit in the middle

Saharanpur News: चार घंटे तक प्रदर्शन, मुख्य अभियंता को बीच में बैठाया

Wed, 13 Aug 2025 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Protest lasted for four hours, chief engineer was made to sit in the middle
विद्युत निगम के मुख्य अभियंता कार्यालय पर धरना देते भाकियू तोमर और  बीच में बैठे मुख्य अभियंता।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन तोमर के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न समस्याओं के संबंध में मुख्य अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान पदाधिकारियों ने मुख्य अभियंता को अपने बीच धूप में बैठा लिया। करीब चार घंटे तक चले धरने प्रदर्शन के बाद मांगों पर सहमति बनी।
जिलाध्यक्ष अशोक त्यागी ने बताया कि आठ सूत्रीय मांगों के संबंध में विद्युत निगम के मुख्य अभियंंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया है। पत्र में बताया कि सड़क दूधली की बिजली लाइन को ट्रांसपोर्ट नगर की बजाय इंडस्ट्रीज से जोड़ा जाए। दूधली बाजार में दुकानदारों के ऊपर से गुजर रही 11,000 वोल्ट की लाइन को तुरंत हटाया जाए। उन्होंने सड़क दूधली में नई एबीसी लाइन बिछाने की मांग की। जरूरत के अनुसार ट्रांसफॉर्मरों में एबीसी फिट की जाए।
विज्ञापन

पुष्पांजलि विहार में काफी समय से बिजली के खंभों की मांग की जा रहा है, उसे पूरा करें। उन्होंने आरोप लगाया कि जिले में बिजली सप्लाई और बिलिंग व्यवस्था खराब है। विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर है। उपभोक्ताओं को मनमाने बिल दिए जा रहे हैं। समस्याओं के समाधान के नाम पर सिर्फ आश्वासन मिलता है। कार्यकर्ताओं ने काफी देर तक मुख्य अभियंता राजेश वर्मा को अपने बीच धूप में बैठाकर रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed