{"_id":"68daf8be9aff0926b90ccedd","slug":"protest-by-the-people-of-mohanpuri-including-bjp-councilor-outside-the-commissionerate-saharanpur-news-c-14-1-mrt1004-989646-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: कमिश्नरी के बाहर भाजपा पार्षद सहित मोहनपुरी के लोगों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: कमिश्नरी के बाहर भाजपा पार्षद सहित मोहनपुरी के लोगों का प्रदर्शन
विज्ञापन
कमिश्नरी गेट के बाहर नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन करते भाजपा पार्षद और मोहनपुरी के लोग
मेरठ। कमिश्नरी के बाहर सोमवार को भाजपा पार्षद उत्तम सैनी सहित मोहनपुरी के लोगों ने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। पार्षद ने निगम अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए उनकी कार्यशैली पर सवाल उठाए दिए। कूड़ा निस्तारण के टेंडर की प्रक्रिया, स्ट्रीट लाइट और आपत्ति लगने के बावजूद भी भुगतान करने की बात कही। पार्षद ने एडीएम सिटी को ज्ञापन दिया।
नगर निगम में लगातार बढ़ते भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। पार्षद ने लोहियानगर कूड़ा निस्तारण प्लांट के टेंडर में अधिकारियों पर विशेष ठेकेदार को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाए। इस मामले की जांच कर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है। बताया कि गंभीर स्थिति यह है कि एनजीटी ने प्रदूषण नियंत्रण में विफल रहने पर निगम पर 5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके बाद भी स्थिति नहीं सुधरने पर अधिक जुर्माना लग सकता है, इसकी सुनवाई एनजीटी कोर्ट में चल रही है। भाजपा के सभी पार्षद मांग कर चुके है कि यह जुर्माने की राशि निगम अधिकारियों के वेतन से वसूली जाये।
इसी प्रकार स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत पर निगम प्रतिमाह 12 लाख रुपये खर्च करता है, बावजूद शहर अंधेरे में डूबा हुआ है। लोकसभा चुनाव में निर्माण विभाग पर बैरिकेटिंग, मेज-कुर्सियों की जिम्मेदारी थी, लेकिन निगम ने अतिरिक्त 40 से 50 लाख रुपये के पर्दे, खानपान आदि के नाम पर बिल पास कराए गए। पहले जिन भुगतानों को रोका गया था, बाद में उनको भी कराया है।
विज्ञापन
गोशाला प्रकरण में भी नगर निगम अधिकारियों पर गड़बड़ी और धन की लूट का आरोप है। प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी रहे डॉ. हरपाल सिंह के अलावा भी अन्य अधिकारियों पर गोशाला प्रकरण में कार्रवाई की मांग की। कमिश्नर के नाम पार्षद और मोहनपुरी के लोगों ने एडीएम सिटी को ज्ञापन दिया है।