फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Protest against transfer of Registry office starts

रजिस्ट्री कार्यालय के स्थानांतरण का विरोध शुरू

Wed, 29 Jul 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Protest against transfer of Registry office starts
सहारनपुर। सदर तहसील परिसर में स्थित रजिस्ट्री कार्यालय प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय को स्थानांतरित किया जाएगा। इसके स्थानांतरण को लेकर विरोध शुरू हो गया है। इस मामले में अधिवक्ताओं ने कलक्ट्रेट बार संघ के अध्यक्ष और महासचिव के नाम पत्र देकर रजिस्ट्री कार्यालय के स्थानांतरण पर रोक लगाने की मांग की है। अधिवक्ताओं ने बताया कि इस मामले में वे शुक्रवार को सामूहिक रूप से जिलाधिकारी से मिलेंगे और ज्ञापन देंगे।
विज्ञापन

रजिस्ट्री कार्यालय से जुड़े केस देखने वाले अधिवक्ताओं ने कहा कि कलक्ट्रेट परिसर के अधिवक्ताओं का बड़ा समूह रजिस्ट्री कार्यालय से ही जुड़ा हुआ है। उन्हें पता चला है कि इस रजिस्ट्री कार्यालय को किराए के भवन में किसी जगह पर स्थानांतरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नियमानुसार यह कार्यालय तहसील परिसर के अंदर ही होना चाहिए। यदि इसे अन्य जगह पर स्थानांतरित किया जाता है तो इससे अधिवक्ताओं को काफी परेशानी और नुकसान होगा। यहां अधिकतर अधिवक्ता सुचारु रूप से अपना काम कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने जिला प्रशासन से रजिस्ट्री कार्यालय का स्थानांतरण रोकने की मांग की। अधिवक्ताओं ने बताया कि इस मामले में शुक्रवार को वह जिलाधिकारी के समक्ष अपनी समस्या रखेंगे। इस दौरान अधिवक्ता ओमप्रकाश, कंवरपाल सिंह, नवीन कुमार यादव, राजकुमार ठकराल, सुरेश चंद, राजेश कुमार सैनी, रूपेश कुमार, शेषपाल सिंह, धनपाल सिंह तोमर, घनश्याम सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed