फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   protest against privatization of railways

रेलवे के निजीकरण का किया विरोध

Wed, 08 Sep 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
protest against privatization of railways
सहारनपुर। निजीकरण के विरोध में रेलवे कर्मचारियों ने धरना देकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी। आरोप लगाया कि सरकार जनविरोधी फैसले ले रही है।
विज्ञापन

नारदर्न रेलवे मेन्स यूनियन के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन परिसर में कर्मचारियों ने धरना दिया। उन्होंने सहायक लोको पायलट को गार्ड की ड्यूटी दिए जाने के निर्देश को गलत बताते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सचिव परमजीत सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार 400 रेलवे स्टेशन, 15 रेलवे स्टेडियम, ट्रेनों सहित पूरे विभाग का निजीकरण करने जा रही है, जो कर्मचारियों और जनता के हित में नहीं है। अवतार सिंह ने कहा कि सरकार निजीकरण की ओर तेजी से बढ़ रही है। रेलवे कॉलोनियों को भी इसमें शामिल किया जा रहा है। सरकार के इस फैसले का विरोध जारी रहेगा। दुष्यंत कुमार ने कहा कि निजीकरण के बाद नागरिकों को यात्रा करना मुश्किल हो जाएगा। क्योंकि, ट्रेनों के किराए में भारी बढ़ोतरी होगी। अभी तक गरीब लोग रेले के माध्यम से सस्ता सफर करते थे, लेकिन निजीकरण होने पर उन्हें सफर करना मुश्किल हो जाएगा। इस दौरान राकेश शर्मा, राजकुमार, इरफान, कुलदीप, महेंद्र कुमार, श्रवण सिंह, सुधीर कुमार, अरविंद, दिलीप, मनोज कुमार, अनुज कुमार, कृष्ण कुमार, उमेश कुमार, ओम कुमार, अश्वनी, रवि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed