{"_id":"577819864f1c1bae7879a794","slug":"protest-against-negligent-officials","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों की लापरवाही के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों की लापरवाही के खिलाफ प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर मनिहारान
Updated Sun, 03 Jul 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत पोल टूटने से नीचे झूल रहे तारों को ठीक न किए जाने के विरोध में शनिवार को कस्बावासियों ने पावर कार्पोरेशन के खिलाफ प्रदर्शन कर नया पोल लगाने और तारों को खींचने की मांग की है।
नगर के मोहल्ला पीपलतला में एक सप्ताह पूर्व विद्युत पोल टूटने से तार काफी नीचे झूल रहे हैं। इसकी शिकायत पावर कार्पोरेशन के अधिकारियों से की गई लेकिन अब तक न तो पोल ही लगाया गया और न ही नीचे झूल रहे तारों को ठीक किया गया है।
मोहल्लेवासी असजद, अहतशाम, शमशाद, मुजज्जिमल, अकबर, शोएब, सरफराज, मुन्ना, तोफिक, शोएब आदि का कहना है कि मोहल्ले में एक सप्ताह से विद्युत पोल टूटा पड़ा है और तार नीचे आ गए हैं, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विभाग को विद्युत पोल टूटे होनी की शिकायत कई बार की जा चुकी हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि तारों के कारण कोई हादसा होता है तो इसके लिए विद्युत विभाग सीधे तौर पर जिम्मेदार होगा। उन्होंने नया विद्युत पोल लगाने और तारों को ऊपर उठाने की मांग की है।