{"_id":"57c48c814f1c1bb3672cb73b","slug":"protest-against-nakud-tehsildar","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकुड़ तहसीलदार के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकुड़ तहसीलदार के खिलाफ प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर मनिहारान
Updated Tue, 30 Aug 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
नकुड़ तहसीलदार के खिलाफ बार एसोसिएशन द्वारा उनके स्थानांतरण तक कार्य बहिष्कार के आंदोलन में सोमवार को रामपुर तहसीलबार एसोसिएशन भी शामिल हो गई। यहां भी अधिवक्ताओं ने कार्य से विरत रहकर नकुड़ तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग को मुखर किया।
तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ठा. धीर सिंह के नेतृत्व में सोमवार को अधिवक्ता कार्य से विरत रहे। ठा. धीर सिंह ने कहा कि नकुड़ तहसीलदार का रवैया वहां की बार एसोसिएशन के हितों के खिलाफ है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस मौके पर अधिवक्ताओं ने तहसील में प्रदर्शन भी किया। बाद में अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम हीरालाल यादव को सौंपा है। इसमें तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग की गई।
विज्ञापन
ज्ञापन देने वालों में राजबीर सिंह, चौधरी नकली सिंह, अंजलि ठाकुर, मुरारीलाल, अकलेश सैनी, मनोज, सतेंद्र, कुलदीप, सुरेंद्र, जगपाल, जवाहर सिंह, योगेंद्र, अजय कौशिक आदि रहे।