फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Protest against blasting terrorism and Pakistan's effigy

आतंकवाद और पाकिस्तान का पुतला फूंककर जताया विरोध 

Sat, 16 Feb 2019 12:16 AM IST
Prag Gupta ब्यूरो, सहारनपुर
ब्यूरो, सहारनपुर Published by: Prag Gupta Updated Sat, 16 Feb 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
Protest against blasting terrorism and Pakistan's effigy
शहीदों के लिए कैंडल मार्च निकालते सहारनपुरवासी। - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ जवानों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में महानगर में कई जगहों पर आतंकवाद और पाकिस्तान का पुतला फूंककर विरोध जताया गया।  शुक्रवार को सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दीवानी कचहरी तिराहे पर आतंकवाद का पुतला फूंककर विरोध जताया।
विज्ञापन


इससे पूर्व बार रूम में बैठक आयोजित कर घटना की निंदा की गई और आतंकवाद के खात्मे की मांग की। इस दौरान अध्यक्ष आदित्य अंगीरस, महासचिव आदित्य सिंह, भानू प्रकाश शर्मा, कनिष्ठ अंकित शर्मा, सोनू कुुमार, नीरज त्यागी, चंद्रजीत सिंह निक्कू सहित अधिवक्ता मौजूद रहे। 
विज्ञापन


बजरंगदल और शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने घंटाघर पर आतंकवाद और पाकिस्तान का पुतला फूंककर विरोध जताया। इसके पश्चात मानव श्रृंखला बनाकर जाम लगाया। केंद्र सरकार से आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान बजरंग दल के विभाग संयोजक कपिल मोहड़ा, महानगर संयोजम मुदित नारंग, जयपाल सिंह, रविंद्र तोमर, शिवकुमार, सुनील मित्तल, हरीश, आजाद, गौरव वालिया, चिराग गुप्ता, मानव गुप्ता, सागर भारद्वाज, अक्षय, वरूण, शिवसेना के प्रदेश सचिव सुभाष कक्कड़, विरेंद्र राठौर, चौधरी शुभम परमार, राजीव ठकराल, राजेंद्र चावला, सूरज चौधरी, विराट वर्मा, सौरभ कुमार, सचिन, संजय कुमार उपस्थित रहे।   
विज्ञापन
विज्ञापन


हसनपुर चौराहे पर गुर्जर समाज के युवकों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि और पाकिस्तान का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। इस दौरान अंबुल चौधरी, अनूप सिंह, नीरज घसौती, मोहित चौधरी, राजकमल, नितिन कपिल, अक्षय, रजत छोक्कर, गौरव पंवार, अरुण मौजूद रहे।  

हिंदू युवा वाहनी के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला फूंककर विरोध जताया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष रोहित कटारिया, राकेश कोरी, शुभम, भारत, विपिन, अनुज, आशीष, राजू, टीनू, अक्षय, काला, राहुल, आकाश, शुुुभम मौजूद रहे।  

हकीकत नगर तिराहे पर जागृत युवा ब्राह्मण समाज व राष्ट्रीय परशुराम सेना के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के पुतले को आग के हवाले किया। इस दौरान राजीव शर्मा, रोहित कौशिक, अमित सेठी, बब्बू पंडित, सहदेव गुर्जर, आदित्य भारद्वाज, अभिषेक शर्मा, हेमंत शर्मा, सागर शर्मा, मोहित त्यागी, अक्षय कपिल, अनुराग मौजूद रहे। वहीं, श्रीराम सेना के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला और विश्वकर्मा चौक पर प्रदर्शन कर आतंकी हमले का विरोध किया। इस दौरान श्रीराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विभोर राणा सहित अन्य लोग भी शामिल रहे। 

उधर, राष्ट्रवादी महासभा एवं भाजपा नेता चौधरी विरेंद्र सिंह गुर्जर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कचहरी पुल से घंटाघर चौक तक पाकिस्तान के पुतले की शवयात्रा निकाली और पुतला दहन करके प्रदर्शन किया। 
इनके अलावा युवा शक्ति दल कार्यकर्ताओं ने दिल्ली रोड मालवीय चौक से कैंडल मार्च निकाला और पाकिस्तान का पुतला फूंका। युवा शक्ति दल के अध्यक्ष चेतन कुमार, रामशरण शर्मा, मुनीराम शर्मा, अरविंद कुमार, मांगेराम, ब्रजमोहन शर्मा, टोनी, राजेश्वर, सुमित शर्मा, जोनी चौधरी, लोकेश आदि मौजूद रहे।  

उधर, सहारनपुर व्यापार मंडल की ओर से रेलवे रोड पर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम नारंग और महानगर अध्यक्ष मुकेश सेठी ने विचार रखे। इस दौरान विरेंद्र कुमार, ओमप्रकाश कंसल, दीपक जैन, अमित माहेश्वरी, अनिल धारिया, सुभाष धमीजा, अशोक कालिया, ज्ञानचंद सचदेवा और कपिल बजाज आदि मौजूद रहे।  

वहीं, कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने मोमबत्ती जलाकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष शशि वालिया, पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, चमनलाल चमन, जिला प्रवक्ता गणेशदत्त शर्मा, प्रवीण चौधरी, अमरजीत जैन और अर्जित जैन आदि मौजूद रहे।   

विकास भवन स्थित जिला विकास कार्यालय में उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। महासंघ अध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी, मंत्री दानिश सिद्दीकी, मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के जिला मंत्री चरण सिंह ने विचार रखे। इस दौरान वीके मित्तल, ओपी पांडेय, योगेश कुमार, राजेंद्र कुमार, दीपक राठौर, सीमा तिवारी, बबीता रानी, कविता चौधरी, ममता देवी, संगीता रानी मौजूद रहे। उधर, विकास खंड मुजफ्फराबाद में श्रद्धांजलि सभा हुई। इसमें सहायक विकास अधिकारी चमन सिंह, जमशेद अली, इंद्रवीर सिंह, देवेंद्र, संजय कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed