{"_id":"5fb950b38ebc3e9b9b4559f2","slug":"proposal-for-list-of-characters-sent-for-residential-allocation-saharanpur-news-mrt5120311141","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवासीय आवंटन के लिए पात्रों की सूची का प्रस्ताव भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवासीय आवंटन के लिए पात्रों की सूची का प्रस्ताव भेजा
विज्ञापन

गंगोह/तीतरो। ग्राम समाज की भूमि में आवासीय आवंटन के लिए पात्र लोगों को सूचीबद्ध कर हल्का लेखपाल व राजस्व टीम ने भूमि के आवंटन के प्रस्ताव तहसील को भेजे हैं।
खैरसाल में आवासीय भूमि के आवंटन को लेकर पंचायत सदस्यों व ग्रामीणों के मध्य खुली बैठक हुई। इसमें भूमि प्रबंधक समिति के अध्यक्ष व क्षेत्र के लेखपाल जनेश्वर प्रसाद ने गांव के भूमिहीन व पात्रता की श्रेणी में आने वाले लोगों को सूचीबद्ध किया। प्रधान विकास कुमार कोरी ने बैठक में शामिल ग्रामीणों को बताया कि उनका प्रयास है कि गांव के भूमिहीन लोगों को ग्राम समाज की आबादी में मकानों के लिए भूमि का आवंटन किया जाये। प्रस्ताव की प्रति हल्का लेखपाल के द्वारा तहसील प्रशासन को भेजी गई है। भूमि आवंटन प्रक्रिया की पारदर्शिता के लिए बैठक की वीडियोग्राफी भी कराई गई। इस दौरान ग्रामीणों में बबली देवी, नरेश कुमार, ओमकार, मानसिंह, सलेमती, दिलशाना व इशरत आदि उपस्थित रहे।