फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Property should be confiscated by marking the land mafia

भू-माफिया को चिह्नित कर संपत्ति जब्त की जाए

Mon, 06 Sep 2021 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Property should be confiscated by marking the land mafia
सर्किट हाउस सभागार में कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक लेते अपर मुख्य सचिव, नगर विकास एवं जनपद के ? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव, नगर विकास एवं जनपद के नोडल अधिकारी रजनीश दूबे ने कहा कि अपराधियों और माफिया के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। जनपद के तीन बडे़ भू-माफिया को चिह्नित कर उनके विरुद्ध गैंगेस्टर की कार्रवाई करते हुए संपत्ति जब्त की जाए। अवैध शराब बनाने, हरियाणा से लाकर अवैध रूप से बेचने, ड्रग एवं खनन का अवैध करोबार करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

सोमवार को उन्होंने सर्किट हाउस सभागार में कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग के उच्चाधिकारी स्वयं थानों में जाएं और जनता से भी फीडबैक लें। उन्होंने कहा कि गंभीर अपराधों में संलिप्त अपराधियों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध एनएसए, गुंडा एक्ट और गैंगेस्टर के तहत कार्रवाई की जाए। महिलाओं एवं बच्चियों के विरुद्ध अपराध करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शहर में लगने वाले सीसीटीवी कैमरों को शीघ्र से क्रियाशील किया जाए। ग्राम प्रहरियों को भी सक्रिय रखा जाए। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनिश्चित करें कि किसी भी पीड़ित के साथ थानों में अमानवीय व्यवहार न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. एस चन्नप्पा, नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) डॉक्टर अर्चना द्विवेदी, एसपी सिटी राजेश कुमार, एसपी देहात अतुल शर्मा, जेल अधीक्षक अमिता दूबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed