फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   promote to plantation

फोरलेन निर्माण के दौरान डिवाइडर पर लगाए पौधे सूखे

Mon, 08 Jul 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
promote to plantation
फोरलेन निर्माण के दौरान डिवाइडर पर लगाए पौधे सूखे
विज्ञापन

छुटमलपुर। फोरलेन निर्माण के बाद निर्माण कंपनी द्वारा डिवाइडर पर लगाए गए पौधों में से ज्यादातर पानी के अभाव में सूख गए हैं। इसके चलते हाईवे किनारे के क्षेत्र को हरा भरा रखने की सरकार की योजना को पलीता लग रहा है।

क्षेत्र में छुटमलपुर-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर फोरलेन निर्माण कार्य किया जा रहा है। रसूलपुर कलां से लेकर गणेशपुर तक करीब 12 किलोमीटर लंबा फोरलेन बनकर तैयार हो चुका है। बीच में कुछ पुल और पुलिया पर काम बाकी है। इस फोरलेन निर्माण के दौरान ही डिवाइडर पर निर्माण कंपनी द्वारा पौधों का रोपण किया गया था लेकिन ये पौधे पानी के अभाव में पूरी तरह सूख कर खत्म हो चुके हैं। भाजपा नेता दूबे सिंह कांबोज, भाकियू तोमर के मंडल प्रभारी अजय पुंडीर, आढ़ती और व्यापारी नेता विकास गुप्ता, प्रतीत उपाध्याय आदि का कहना है कि निर्माण कंपनी पौधों के रोपण के नाम पर केवल खानापूर्ति कर रही है। पहले ही कमजोर पौधे लगाए गए थे, ऊपर से उनमें समय से पानी नहीं दिया गया जिससे वे सूख कर नष्ट हो गए। उन्होंने पुन पौधरोपण कर उनकी देखरेख करने की मांग निर्माण कंपनी से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed