{"_id":"61b627c7f3372b120f108a63","slug":"projects-will-start-in-20-days-saharanpur-news-mrt568658340","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 दिन में शुरू होंगी परियोजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 दिन में शुरू होंगी परियोजनाएं
विज्ञापन
20 दिन में शुरू होंगी परियोजनाएं
स्मार्ट सिटी की रुकी हुई सभी परियोजनाओं पर होगा काम
स्मार्ट सिटी सहारनपुर के सीईओ/नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के अनुसार सभी परियोजनाएं स्वीकृत
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी योजना से जुड़ी सभी परियोजनाओं को स्वीकृति मिल चुकी है। डीपीआर बनते ही अगले 20 दिन में परियोजनाएं चालू हो जाएंगी। यह जानकारी स्मार्ट सिटी सहारनपुर के सीईओ/नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने दी।
ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत कई परियोजनाओं पर कार्य शुरू हो चुका है और कुछ परियोजनाएं इसी माह शुरू हो जाएंगी। निगम परिसर में निर्मित आईसीसीसी (इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर) से यातायात नियंत्रित करने के अलावा शहर में लगाए जा रहे करीब 900 कैमरों के जरिए महानगर की निगरानी की जाएगी। बताया कि शहर के यातायात को सुगम बनाने के लिए चार लेन चतरा पुल का निर्माण हो चुका है। चार लेन सब्जी मंडी पुल तथा दो लेन के दालमंडी पुल का निर्माण कार्य भी जल्द ही शुरू किया जाएगा। खाताखेड़ी में वुडन प्लाजा का निर्माण, जुबली पार्क में मल्टीलेवल कार पार्किंग निर्माण के अलावा जनमंच में मल्टीलेवल कार पार्किंग बनाया जाना भी प्रस्तावित है। शहर के अनेक मार्गों का स्मार्ट रोड के रूप में निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। जनमंच के पास एक हेल्थकेयर सेंटर का निर्माण, दिल्ली रोड पर सहारनपुर के प्रवेश द्वार तथा राकेश सिनेमा और सपना सिनेमा के बीच पुल के निर्माण के साथ ही पांवधोई व ढमोला किनारे एक सड़क का निर्माण कर देहरादून रोड-अंबाला रोड से इस सड़क को जोड़ा जाएगा। ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि स्मार्ट ई- लाइब्रेरी, स्मार्ट स्कूल और क्लास रूम, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए उपकरणों की खरीदे जा रहे हैं।
एबीडी क्षेत्र में होंगे यह काम
एबीडी (एरिया बेस्ड डवलेपमेंट) क्षेत्र के वार्डों में सीवर लाइन को दुरुस्त करने के अलावा पार्कों का जीर्णोद्धार किया जाना है। एबीडी क्षेत्र की मलिन बस्तियों जैसे वार्ड 22 की बस्ती मातागढ़, वार्ड 23 की बस्ती किशनपुरा, वार्ड सात की बस्ती रामचंद्र पुरी तथा इसी वार्ड की बस्ती पुराना कमेला क्षेत्र का विकास किया जाएगा।
विज्ञापन
इन क्षेत्रों में भूमिगत विद्युतीकरण होगा
स्टेशन चौक से कचहरी पुल तक मार्ग पर भूमिगत विद्युतीकरण और मार्ग का विकास भी किया जाएगा। मेला गुघाल क्षेत्र में आरसीसी सड़क का निर्माण कर क्षेत्र का विकास तथा मेला गुघाल व कारगिल गेट क्षेत्र में भूमिगत विद्युतीकरण का कार्य कराया जाएगा। आली की चुंगी, मंडी समिति चिलकाना रोड, खत्ता खेड़ी गोल कोठी, भगत सिंह चौक पुल खुमरान, चौकी सराय, किशनपुरा श्रीराम चौक, अरबी मदरसा तिराहा, मातागढ़ पुलिया, जैन बाग, अब्दुल हमीद चौक 62 फुटा रोड का भी भूमिगत विद्युतीकरण कराने की योजना है।
खेल सुविधाएं बढ़ेंगी
खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम का भी विकास किया जा रहा है। स्टेडियम में बहुउद्देशीय हॉल, ताइकवांडो व जूडो हॉल, स्मार्ट जिम, ओपन जिम के निर्माण तथा स्टेडियम गेट के निर्माण के साथ ही अन्य कई परियोजनाओं पर कार्य शुरू कर दिया गया है।