फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Projects lying in limbo were dedicated to the Chief Minister

Saharanpur News: अधर में पड़ी परियोजनाओं का मुख्यमंत्री से करा दिया लोकार्पण

Wed, 23 Nov 2022 06:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Projects lying in limbo were dedicated to the Chief Minister
शकलापुरी मार्ग पर अधूरा पड़ा पंपिंग हाउस का निर्माण। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। भोली भाली जनता तक तो ठीक है, लेकिन अधिकारी मुख्यमंत्री तक को गुमराह करने से भी नहीं चूक रहे हैं। ताजा मामला मुख्यमंत्री द्वारा महानगर में विकास कार्यों के लोकार्पण से जुड़ा है। नगर निगम ने जिन 62 कार्यों का लोकार्पण कराया। उनमें कई कार्य ऐेसे हैं, जो आधे अधूरे हैं और कार्य रुका हुआ है। यानी नगर निगम अधिकारियों ने अधूरी परियोजनाओं को मुख्यमंत्री के हाथों जनता को समर्पित करा दिया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20 नवंबर को सहारनपुर आए थे। उन्होंने नगर निगम के अलावा नगर पंचायतों और नगर पालिकाओं की 145 करोड़ की कुल 243 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करते हुए आगामी चुनावों का शंखनाद किया था। नगर निगम की 45 परियोजनाएं ऐसी रही, जिनका शिलान्यास किया गया, जबकि 62 परियोजनाएं ऐसी थीं, जिनका लोकार्पण किया गया। अमर उजाला ने लोकार्पण की गई परियोजनाओं की पड़ताल की तो कुछ कार्य ऐसे मिले, जो 50 फीसदी तक होने के बाद रुके हुए हैं, लेकिन उनको भी जनता को समर्पित करा दिया गया। शकलापुरी मार्ग पर जल निगम के द्वारा वार्ड नंबर आठ के लिए 35 एचपी सबमर्सिबल मोटर पंप सेट अधिष्ठान और उसके पंप हाउस का निर्माण कराया जा रहा है। यह कार्य करीब दो माह से चल रहा है। अभी तक पंप हाउस का भवन बना है, जिसका फर्श, दरवाजे, खिड़की, पलस्तर आदि का कार्य रुका हुआ है। उससे पहले बोरिंग कराया गया है, लेकिन अभी तक ना तो मोटर रखवाई गई है ना ही बिजली का कनेक्शन हुआ है। इस अधूरी परियोजना का मुख्यमंत्री से लोकार्पण कराया गया है। इसी प्रकर जिला अस्पताल के पीछे की सड़क पर भी ऐसा ही पंप हाउस और बोरिंग हुआ है। यहां हाउस तैयार कर उस पर पलस्तर और फर्श आदि हो चुके हैं, लेकिन मोटर और कनेक्शन यहां भी अभी तक नहीं हुआ है। इसका भी लोकार्पण किया गया है। संवाद
विज्ञापन

निगम को हस्तांतरित नहीं हुई परियोजनाएं
पंप हाउस और उनके बोरिंग आदि की जिम्मेदारी जल निगम की है। यदि कार्य रुका है तो यह देखना भी जल निगम का ही काम है। जल निगम कार्य पूर्ण करने के बाद परियोजनाओं को नगर निगम को हस्तांतरित करेगा, जिसके बाद उक्त नलकूपों यानी पंपों का संचालन नगर निगम के जल कल विभाग द्वारा किया जाता है। - मनोज कुमार आर्य, महाप्रबंधक जलकल विभाग नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्य रुका होने की जानकारी नहीं : एई
जल निगम के सहायक अभियंता वेदपाल सिंह ने बताया कि शकलापुरी मार्ग और अन्य जगहों पर पंपिंग हाउसों का निर्माण कार्य रुका होने की उन्हें जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि चार दिन से वह बाहर हैं, लौटने के बाद कार्यों को देखेंगे। उन्होंने बताया कि उन्हें मालूम नहीं है कि नगर निगम ने अधूरी परियोजनाओं का लोकार्पण कराया है।

मुख्यमंत्री के द्वारा बड़ी संख्या में परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया है। लेकिन किसी अधूरे कार्य का लोकार्पण होने की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो मामले को दिखवाया जाएगा। क्योंकि कार्य पूर्ण होने के बाद ही किसी परियोजना का लोकार्पण किया जा सकता है।
- गजल भारद्वाज, नगर आयुक्त

जिला अस्पताल के पीछे बने पंपिंग हाउस में हुए बोरिंग में नहीं रखी गई मोटर व बिजली कनेक्शन।

जिला अस्पताल के पीछे बने पंपिंग हाउस में हुए बोरिंग में नहीं रखी गई मोटर व बिजली कनेक्शन।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed