फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Progressive farmer Subhash will tell the government the fair price of sugarcane

प्रगतिशील किसान सुभाष सरकार को बताएंगे गन्ने का उचित मूल्य

Tue, 31 Aug 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Progressive farmer Subhash will tell the government the fair price of sugarcane
लखनऊ में आज होगी गन्ना मूल्य परामर्शी समिति की बैठक
विज्ञापन

प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र वालिया भी रहेंगे इसमें शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। प्रदेश में गन्ना पेड़ी के उत्पादन में प्रथम स्थान पाने वाले गांव दास्सा माजरा के प्रगतिशील किसान सुभाषचंद्र वालिया बुधवार (आज) को गन्ना मूल्य निर्धारण के लिए होने वाली बैठक में गन्ने के उचित मूल्य के बारे में बताएंगे। उनका कहना है कि सरकार को किसानों को लाभकारी मूल्य देने के लिए 450 रुपये प्रति क्विंटल गन्ने का भाव घोषित करना चाहिए।
बुधवार (आज) को लखनऊ के गन्ना भवन में गन्ना मूल्य निर्धारण को लेकर राज्य गन्ना मूल्य परामर्शी समिति की बैठक होनी है। इसमें अन्य विशेषज्ञों के साथ ही विभिन्न जनपदों से प्रगतिशील किसानों को भी अपनी बात रखने के लिए बुलाया गया है। जनपद से गांव दास्सा माजरा से सुभाषचंद्र वालिया भी इस बैठक में शामिल होंगे। उन्हें गत वर्ष गन्ने की पेड़ी के लिए प्रदेश में प्रथम पुरस्कार दिया गया था। उन्होंने एक हेक्टेयर में पेड़ी गन्ने का 2350 क्विंटल उत्पादन किया था। उनका कहना है कि लागत को देखते हुए 450 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य होना चाहिए। यह बात वे समिति की बैठक में रखेंगे।
विज्ञापन

-----------
मौजूदा रेट में 490 रुपये प्रति बीघा घाटा
प्रगतिशील किसान सुुुुभाषचन्द्र वालिया का कहना है कि एक बीघा गन्ने की खेती में 16740 रुपये लागत आती है। एक बीघा में 50 क्विंटल गन्ना पैदा होने पर मौजूदा भाव 325 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से 16250 रुपये की आय प्राप्त होती है। किसान को 490 रुपये प्रति बीघा का घाटा है। इसलिए सरकार को कम से कम 450 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य घोषित करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान की एक बीघा गन्ने की लागत
प्रगतिशील किसान सुभाषचन्द्र वालिया के अनुसार एक बीघा गन्ने की खेती में खेत की तैयारी 750 रुपये, चार क्विंटल बीज 1300 रुपये, दो बार हल से जुताई 400 रुपये, गन्ना बुआई 400 रुपये, पाडा उठाना 200 रुपये, 10 किलो डीएपी 240, आठ पानी 400 रुपये, यूरिया 270, अन्य खाद 300 रुपये, चार स्प्रे कीटनाशक एवं उर्वरक 800 रुपये, कीटनाशक 300, दो बार गन्ना बंधाई 580 रुपये, निराई गुड़ाई 700 रुपये, अन्य खर्च 300 रुपये, छिलाई (50 क्विंटल) 1800 रुपये, गन्ना ढुलाई 1000 रुपये, जमीन का ठेका 7000 रुपये का खर्च आता है। एक बीघा गन्ने की खेती में 16740 रुपये की लागत आती है। इसमें किसान की मजदूरी शामिल नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed