{"_id":"63cc2911a20d4b69eb3d9c26","slug":"programs-will-be-held-on-the-foundation-day-of-the-state-cdo-saharanpur-news-c-14-1-88330-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के स्थापना दिवस पर होंगे कार्यक्रम : सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के स्थापना दिवस पर होंगे कार्यक्रम : सीडीओ
Sat, 21 Jan 2023 11:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 21 Jan 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर जनमंच सभागार में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसको लेकर सभी तैयारियों को पूरा किया जा रहा है।
शनिवार की देर शाम विकास भवन सभागार में बैठक के दौरान सीडीओ ने कहा कि 24 जनवरी से तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बीते वर्षों की तरह इस बार भी उत्तर प्रदेश दिवस स्थापना दिवस 2023 पर समारोह होगा, जिसमें जनपद के समस्त अधिकारी शामिल होंगे। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही जनपद में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी जाएगी। अपर नगर आयुक्त को कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए गए। पुलिस की ओर से सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएंगे। तीन दिवसीय कार्यक्रम में विकास भवन के समस्त कार्यालयों के अधिकारी व कर्मचारी शामिल होंगे। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाक्टर अर्चना द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र, अर्थ एवं संख्याधिकारी अमित कुमार मौजूद रहेंगे।