फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Programs in temples on Navratri canceled due to lock down

लॉक डाउन के चलते नवरात्र पर मंदिरों में होने वाले कार्यक्रम रद्द

Mon, 23 Mar 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Programs in temples on Navratri canceled due to lock down
सहारनपुर में लॉकडाउन मोरगंज स्थित शिव मन्दिर नही बजा घंटा पसरा रहा सन्नाटा - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कोरोना वायरस के कारण लॉक डाउन के मद्देनजर चैत्र नवरात्र पर मंदिरों में होने वाले कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है । मंदिरों के अधिष्ठाता ही ज्योति प्रज्ज्वलित कर सुबह-शाम पूजा अर्चना करेंगे। भीड़ को एकत्र नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र 25 मार्च से शुरू हो रहे हैं। नवरात्र को लेकर महानगर के प्रमुख श्री हरि मंदिर, श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, तहसील शिव मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, श्री काल भैरव विश्राम पुरी मंदिर, श्री नारायण पुरी मंदिर, श्री साईं धाम आदि मंदिरों में 101, 151, 201 ज्योति प्रज्ज्वलित के साथ नौ दिन विशेष अनुष्ठान होने थे, लेकिन लॉक डाउन के कारण मंदिरों में नवरात्र पर होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को रद्द कर दिया।
विज्ञापन

श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर कमेटी के महामंत्री हेमंत मित्तल ने बताया कि मंदिर अधिष्ठाता ही ज्योति प्रज्ज्वलित करेंगे और भीड़ को एकत्र नहीं होने दिया जाएगा। श्री हरि मंदिर कमेटी के सदस्य दिनेश सेठी ने बताया भजन संध्या सहित सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। मंदिर के पुजारी ही सुबह-शाम मां जगदंबा की पूजा अर्चना कर ज्योति जलाएंगे। श्रद्घालुओं को घरों में रहकर ही पूजा अर्चना करने के लिए कहा गया है। तहसील शिव मंदिर के अधिष्ठाता पंडित अभिषेक कृष्णात्रेय ने बताया मंदिर में भीड़ को एकत्र नहीं होने दिया जाएगा। उनके साथ प्रभु जी के परिवार के कुछ सदस्य ही ज्योति प्रज्ज्वलित करेंगे। श्री बालाजी धाम के संस्थापक अतुल जोशी महाराज ने बताया कि धाम में होने वाले कार्यक्रमों को रद्द किया। श्रद्घालुओं को घरों पर रहकर ही मां की आराधना करने का अनुरोध किया है। श्री बगला मुखी मंदिर, ब्रह्मपुरी कॉलोनी के अधिष्ठाता पंडित रोहित वशिष्ठ ने बताया कि नवरात्र को लेकर मंदिर में होने वाले कार्यक्रम रद्द किए। इसी तरह सभी मंदिरों में कार्यक्रम रद्द किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed