फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Procession taken out with great pomp on Ambedkar Jayanti

Saharanpur News: धूमधाम से निकाली आंबेडकर जयंती पर शोभायात्रा

Sat, 13 Apr 2024 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 13 Apr 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Procession taken out with great pomp on Ambedkar Jayanti
सहारनपुर में घंटाघर पर लगा जाम और फंसे वाहन।
सहारनपुर। संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में शहर में कई जगहों पर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जिससे शहर के कई इलाकों में करीब दो घंटे जाम लगा रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर शाम डॉ. आंबेडकर प्रगतिशील युवा संघ द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। इसके तहत मोहल्ला जाटवनगर, मोहल्ला गढ़ीमलूक, देहरादून रोड से बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा निकाली। धार्मिक धुनों से वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा में लोग उत्साहित नजर आए। तीनों शोभायात्रा जब घंटाघर पर पहुंची तो अंबाला रोड, देहरादून रोड, कोर्ट रोड पर जाम लग गया। देर रात अपने-अपने क्षेत्रों में पहुंचकर शोभायात्रा संपन्न हुई। शोभायात्रा से करीब दो घंटे शहर में जाम लगा रहा। यातायात पुलिस के अलावा थाना पुलिस ने भी सड़कों पर उतरकर कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। जाम की वजह से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र
शोभायात्रा में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर से संबंधित झांकियां आकर्षण केंद्र रही। युवाओं द्वारा झांकियां बनाई गई थी, जिनको खूब पसंद किया गया।
सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
शोभायात्रा में पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस, पीएसी और अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात रहे। सिर्फ लोगों को जाम की वजह से परेशान होना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed