फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Procession taken out with bands on Sant Ravidas Jayanti

Saharanpur News: संत रविदास जयंती पर बैंडबाजों संग निकाली गई शोभायात्रा

Mon, 06 Feb 2023 11:31 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 06 Feb 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Procession taken out with bands on Sant Ravidas Jayanti
मिर्जापुर में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल झांकी
सहारनपुर। जिले में संत शिरोमणि गुरु रविदास के जन्मोत्सव के मौके पर बैंडबाजों और आकर्षक झांकियों के साथ भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं। शोभायात्राओं में संत गुरु रविदास, देश भक्ति और धर्म आधारित झांकियां मन मोह रही थीं।
विज्ञापन

छुटमलपुर के फतेहपुर स्थित डाक बंगले से शोभायात्रा का शुभारंभ भाजपा नेता विनोद गोयल, पूर्व प्रधान सुनील कुमार ने किया। इस दौरान मास्टर गुरदयाल, नीरज गोयल, विपिन गोयल, विशाल बंसल, भगत सिंह, राहुल सिंह, कार्तिकेय, प्रवेश, मोहम्मद दानिश आदि रहे। गांव कमालपुर में थानाध्यक्ष फतेहपुर प्रमोद रावल, ग्राम प्रधान शोयब मलिक ने फीता काट कर शुभारंभ किया। मंदिर कमेटी अध्यक्ष राजीव कुमार, सुबोध कुमार, संदीप, राजेंद्र, शिवकुमार आदि रहे।
विज्ञापन

रविदास कल्याण ट्रस्ट ताजपुरा के तत्वावधान में निकाली शोभा यात्रा का शुभारंभ हिन्दू जागरण मंच मेरठ प्रांत पश्चिम उप्र के सह संयोजक ठा.सूर्यकांत सिंह ने किया। महंत मदनदास ने संत रविदास कृत गुरुवाणी को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित करने की सरकार से मांग की। ट्रस्ट अध्यक्ष कंवरपाल, शेर सिंह, जय कुमार, अभिषेक, अंकुर, अर्जुन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़गांव क्षेत्र के गांव झबीरन में शुभांरभ नानौता ब्लाॅक प्रमुख चांदनी राणा के प्रतिनिधि अमरीश राणा और ग्राम प्रधान लाल बहार ने किया। प्रमोद मौर्या, संजू राणा, पूर्व प्रधान नाथीराम, यशपाल, धर्मवीर आदि रहे। जड़ौदापांडा, सिसौनी, किशनपुरा, घिसरपड़ी गांवों में भी संत रविदास जी की शोभायात्रा निकाली गई। नागल क्षेत्र के गांव सलेमपुर, पीरड, दघेड़ा व सुभरी मेहराब में संत शिरोमणि रविदास की जयंती के उपलक्ष्य में गांव की गलियों में बैंड बाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। नवीन कुमार, कृष्ण, सचिन, काला, पिंटू, कश्मीरा, दलसिंह, सुभाष, रहतू आदि रहे। गंगोह के ग्राम लखनौती में शोभायात्रा का फीता काट कर कमेटी अध्यक्ष अतर सिंह ने शुभारंभ किया। मुकेश डाबरा, शिवकुमार,राजकुमार, अमित,जनेश्वर, हुकम सिंह, पहल सिंह, संदीप आदि का सहयोग रहा। रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव कुराली, कालाहेड़ी, चकवाली,पहाड़पुर, पठोड़ी, जंधेड़ी, आंबेडकरपुरम, दाबकी, जुनारदार आदि गांवों में शोभायात्राओं का शुभारंभ भाजपा विधायक देवेन्द्र निम ने फीता काटकर किया। ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि विजयपाल सिंह रहे। मिर्जापुर में शोभायात्रा का शुभारंभ भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजीत नौटियाल ने फीता काटकर किया। सुरेंद्र कुमार अध्यक्ष, धर्मवीर सिंह उपाध्यक्ष, रिंकू, धीर सिंह, जय प्रकाश, संजीत कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed