{"_id":"5817a04b4f1c1bae31435e3a","slug":"problems-will-face-in-travel","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुश्किलों से कम नहीं होगा सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुश्किलों से कम नहीं होगा सफर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Tue, 01 Nov 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भैया दूज पर तिलक की रस्म के लिए गोवर्धन पूजा से ही भाई, बहन घरों से निकल लिए। लेकिन एक दिन पहले रवाना होने के बावजूद ट्रेनों के साथ ही बसों में भी यात्रियों की भारी भीड़ के कारण मारामारी का माहौल झेलना पड़ा।
अंबाला रोड बस अड्डे और रोडवेज बस अड्डे पर रोडवेज बसों के अलावा रेलवे रोड की निजी बसों में भी सफर के लिए यात्रियों की लंबी कतारें लगी रही। मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ जैसी जगहों पर जाने वाले यात्री तो घंटों तक गाड़ियों का इंतजार ही करते रहे। ऐसे लंबे रुटों के लिए बस सेवाएं बेहट सीमित होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। गोवर्धन पूजा से ही यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रोडवेज ने कई रुटों की बसों के फेरों में थोड़ी बढ़ोत्तरी की, लेकिन इससे यात्रियों को ज्यादा राहत नहीं मिल सकी।
बस अड्डों पर यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई। इनमें अधिकतर यात्री ऐसे नजर आए जिंहे ट्रेनों में सीट नहीं मिली और इसके चलते उन्होंने बसों का सहारा लिया। बसों के लंबे इंतजार के यात्रियों का सफर परेशानी से कम नहीं रहा।
विज्ञापन
इसलिए मनाते है भैय्या दूज पर्व
सहारनपुर। शास्त्रों के अनुसार इस दिन यमुना ने अपने भाई यम को आग्रह किया था कि कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया को आप मुझसे मिलने आना। तो यम अपनी बहन यमुना से मिलने आए। यमुना ने अपने भाई यम का तिलक कर मंगल कामना की। यम ने भी यमुना को उपहार दिया और कहा कि आज से यह दिन भैया दूज के नाम से जाना जाएगा। तभी से भैया दूज पर्व मनाया जाने लगा।
सुबह 6.45 से शुरू होगा शुभ मुुर्हूत
सहारनपुर। भैय्या दूज पर्व पर तिलक का शुभ मुर्हूत सुबह 6.45 मिनट से है। विद्वानों के अनुसार यह मुर्हूत पूरा दिन रहेगा। आचार्य अमित भारद्वाज के मुताबिक भैय्या दूज पर इस बार सौभाग्य नामक योग पड़ रहा है। यह बेहद शुभ माना गया है। इस दिन बहन यमुना में स्नान करके श्री गणेश, शिव पार्वती और यम का पूजन करके भाई की मंगल कामना के लिए तिलक करती है।