{"_id":"662ceb2d256848bb9807f5b4","slug":"problems-of-railway-pensioners-are-resolved-on-problems-of-railway-pensioners-are-resolved-on-priority-basis-gandhiriority-basis-gandhi-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-122613-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे पेंशनर्स की समस्याओं का वरीयता के आधार पर होता है निस्तारण : गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे पेंशनर्स की समस्याओं का वरीयता के आधार पर होता है निस्तारण : गांधी
विज्ञापन
- रेलवें पेंशनर्स समाज की ओर से 11वां वार्षिक सम्मेलन हुआ आयोजित
फोटो समाचार -
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में रेलवे पेंशनर्स समाज का 11वां वार्षिक सम्मेलन हुआ। इस दौरान संस्था की वार्षिक पत्रिका का विमोचन, 80 साल से अधिक उम्र के सीनियर सिटीजन व विशिष्ट कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।
शनिवार को सम्मेलन का शुभारंभ मां भारती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ। सम्मेलन में मुख्य अतिथि मंडल सहायक कार्मिक अधिकारी हरीश गांधी ने कहा कि मंडल स्तर पर रेलवे पेंशनर्स की समस्याएं वरीयता के आधार पर निस्तारित की जाती हैं। भारत पेंशनर्स समाज नई दिल्ली के सचिव सुभाष चंद्र शर्मा ने बताया कि संगठन 1955 से पेंशनर्स के हित के लिए संघर्षरत है। महापौर डॉ. अजय कुमार ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारी बौद्धिक सम्पदा है। विधायक राजीव गुंबर ने उनके कार्यों में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। स्टेशन अधीक्षक अनिल त्यागी ने कहा कि रेलवे वरिष्ठ नागरिक हमारी विरासत है। संस्थापक आरसी शर्मा ने संस्था की गतिविधियों व उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। चुनाव अधिकारी ने संस्था की वर्ष 2024-25 के लिए निर्वाचित प्रबंध कारिणी समिति पदाधिकारिओं की घोषणा की। इस मौके पर सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी मंडल अध्यक्ष आरके जैन, रेलवे पेंशनर्स समाज अध्यक्ष आरके धींगड़ा, महामंत्री एनएस चौहान, जेपी शर्मा, जेएन शर्मा, मूलचंद आदि मौजूद रहे।