{"_id":"612e747a8ebc3e5a67437422","slug":"problems-of-entrepreneurs-should-be-solved-on-priority-saharanpur-news-mrt5541118185","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिकता से कराया जाए उद्यमियों की समस्याओं का समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिकता से कराया जाए उद्यमियों की समस्याओं का समाधान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- नाले पर अतिक्रमण करने वालों पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। मंडलायुक्त लोकेश एम ने बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए कि उद्यमियों का बिना कारण ऋण आवेदन पत्र लंबित रखने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। ऋण आवेदन अस्वीकृत होने पर आवेदक को उसका कारण बताया जाए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने दिल्ली रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र में नाले पर अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध एफआईआर करने के निर्देश दिए।
मंगलवार को विकास भवन सभागार में मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में मंडलायुक्त ने उद्यमियों की समस्याओं को सुना। उन्होंने वन विभाग के अधिकारी को बैठक में अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ईएसआई एवं विद्युत निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बुधवार (आज) आयुक्त कार्यालय में उपस्थित होकर अपने निदेशक से वार्ता कराएं। जिससे उद्यमियों की समस्याओं का समाधान किया जा सके।
उद्यमियों ने बताया कि कर्मचारी राज्य बीमा निगम में पंजीकृत कर्मचारियों को कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय द्वारा किसी भी प्रकार की मेडिकल सुविधा नहीं दी जा रही है। शामली के उद्यमियों ने बताया कि शामली औद्योगिक क्षेत्र में कुछ फैक्ट्रियां शामली कोतवाली एवं कुछ फैक्ट्री कैराना कोतवाली के तहत आती है। उन्होंने सभी फैक्ट्रियों को एक ही कोतवाली से जोड़ने का अनुरोध किया। इस दौरान नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह, विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आशीष कुमार, संयुक्त आयुक्त उद्योग अंजू रानी, उपायुक्त उद्योग सिद्धार्थ यादव, अग्रणी मुख्य प्रबंधक संतोष कुमार आदि रहे।