फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Prkchche flew tractor trolley car collision death

ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से कार के परखच्चे उडे, मौत

Fri, 24 Jun 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 24 Jun 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Prkchche flew tractor trolley car collision death
Car damaged in the accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के चिलकाना में शाकंभरी देवी से वापस आ रही श्रद्धालुओं की कार तथा ट्रैक्टर-ट्राली में आमने सामने की टक्कर हो गई। इसमें चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए जिनमें से एक सरसावा नगर पालिका के सभासद की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि कार सवार सगे भाई बहन को गंभीर हालत में हायर सेंटर भेजा गया है। बृहस्पतिवार को दोपहर करीब 12 बजे सरसावा नगर पालिका के सभासद और यहां की रामविहार कालोनी निवासी संदीप काम्बोज (40) अपने पुत्र दस वर्षीय बेटे कशिश तथा पड़ोसी अक्षय पुत्र शिव कुमार, मोहल्ला
विज्ञापन


चौधरियान निवासी सगे भाई बहन अमित एवं पूनम के साथ  शाकंभरी देवी मंदिर में प्रसाद चढ़ा कर आल्टो कार से वापिस आ रहे थे। गांव पठेड़ में बिजलीघर के पास मोड़ पर चिलकाना की तरफ से खनन लेने के लिए आ रही ट्रैक्टर-ट्राली तथा कार में भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


भिड़ंत में ट्रैक्टर-ट्राली सड़क किनारे पलट गई तथा कार के परखच्चे उड़ गये। राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को पहले सीएचसी सुल्तानपुर भेजा गया।

यहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को 108 की मदद से जिला अस्पताल रैफर कर दिया। गंभीर रूप से घायल संदीप कांबोज की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।


जबकि अमित और उसकी बहन पूनम को गंभीर होने के कारण हायर सेंटर रैफर कर दिया गया। अक्षय और कशिश का सहारनपुर के एक निजी नर्सिंग होम में उपचार चल रहा है।

हादसे के बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया। चिलकाना एसओ सतीश त्यागी ने बताया कि मृतक के चचेरे भाई राजकुमार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed