फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   priyanka singh of saharanpur earned her name in bollywood with her courage and passion

अपने हौसले और जज्बे से सहारनपुर की प्रियंका सिंह ने बॉलीवुड में कमाया नाम

Fri, 23 Jul 2021 11:38 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 23 Jul 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
priyanka singh of saharanpur earned her name in bollywood with her courage and passion
प्रियंका सिंह - फोटो : amar ujala

देश के छोटे-छोटे गांवों और शहरों में रहने वाले ना जाने कितने लोगों के मन में बॉलीवुड के सपने पला करते हैं। इनमें से कई ख्वाब हकीकत बनकर अलग तरह की मिसालें भी पेश कर जाते हैं। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से ताल्लुक रखनेवाली प्रियंका सिंह की कहानी भी कुछ ऐसी ही असाधारण सी कहानी है। 

विज्ञापन


सहारनपुर के पुलिस लाइन में रहनेवाली प्रियंका सिंह दिवंगत पिता का संबंध पुलिस महकमे से रहा। मां आज भी पुलिस की वर्दी पहनकर देश और समाज की सेवा में जुटी हुईं हैं। स्कूल और कॉलेज में पढ़ाई करते हुए प्रियंका सिंह ने स्टेज पर एक्टिंग तो की मगर बॉलीवुड की फिल्मों में काम करने का उनका सपना एक दिन सच हो जाएगा, इसका इल्म उन्हें भी नहीं था। 
विज्ञापन


स्कूल-कॉलेज में पढ़ाई के साथ-साथ हाथ में हॉकी स्टिक थामे गोल करने और रोकने की भागमभाग भी चल रही थी। ऐसे में उस वक्त प्रियंका सिंह को लगता था कि वो एक दिन हॉकी खिलाड़ी बनकर अपने प्रदेश और देश का नाम ऊंचा करेंगी। लेकिन फिल्मों में एक्टिंग करने का जुनून उन्हें किसी शक्तिशाली चुम्बक की तरह मुंबई की ओर आकर्षित कर रहा था। मन में बॉलीवुड में जाकर हाथ आजमाने, ना आजमाने की ऊहा-पोह के बीच आखिरकार प्रियंका सिंह ने मुंबई का रुख कर लिया। चार साल पहले लिये गए अपने इस फैसले का प्रियंका सिंह को आज भी कोई अफसोस नहीं है और वो अपने फैसले से काफी खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका सिंह ने  2018 में रिलीज हुई अपनी पहली फिल्म 'काशी - इन सर्च ऑफ गंगा' में काम किया। धीरज कुमार निर्देशित और शरमन जोशी स्टारर इस फिल्म में शरमन की बहन का टाइटल रोल निभाकर प्रियंका सिंह ने खूब तारीफ बटोरीं। मगर एक वक्त ऐसा भी था जब प्रियंका सिंह को लगता था कि शायद बॉलीवुड की फिल्मों में काम करना उनकी किस्मत में नहीं है। ऐसे में मुंबई में रोजमर्रा की संघर्ष के बीच ऑडिशन पर ऑडिशन देती प्रियंका सिंह हताश होती चलीं गईं और फिर वापस सहारनपुर लौट गईं, कभी वापस लौटकर नहीं आने के लिए।

मगर एक दिन मुंबई ने फिर से प्रियंका सिंह को आवाज दी। एक दिन एक ऐड फिल्म में काम करने का ऑफर आया तो प्रियंका सिंह पशोपेश में पढ़ गईं कि आखिर फिर से मुंबई का रुख करें भी या ना करें। लेकिन अब प्रियंका सिंह का मानना है कि एक बार फिर से मुंबई आने का फैसला उनके लिए बहुत अच्छा साबित हुआ। वापस लौटने के बाद उन्हें फिल्मों को अच्छे ऑफर मिलने लगे। प्रियंका सिंह ने हाल ही में अपनी दूसरी फिल्म 'सुस्वागतम् खुशामदीद' में एक अहम किरदार के तौर पर शूटिंग खत्म की है। धीरज कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कटरीना कैफ की बहन इसाबेल कैफ डेब्यू करने जा रही हैं जबकि पुलकित सम्राट इस फिल्म में हीरो के तौर पर नजर आएंगे।


प्रियंका सिंह सहारनपुर से बॉलीवुड के अपने रोचक सफर के बारे में कहती हैं, "अगर मैंने सहारनपुर से वापस लौटने का फैसला नहीं लिया होता तो मेरा फिल्मों में काम करने का सपना कभी पूरा नहीं होता। बॉलीवुड में अपना मकाम बनाने के लिए यकीनन यहां संघर्ष करना पड़ता है मगर वो कहते है न कि मेहनत और सब्र का फल मीठा होता है।।। कुछ इसी तरह मेरी मेहनत भी रंग लाई है। अब मैं अलग-अलग और रोचक किरदार निभाकर लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाना चाहती हूं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed