Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Priyanka connected emotionally by mentioning the timber industry of Saharanpur.

Saharanpur News: सहारनपुर के लकड़ी उद्योग का जिक्र कर भावनात्मक रूप से जुड़ीं प्रियंका

Thu, 18 Apr 2024 02:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 18 Apr 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Priyanka connected emotionally by mentioning the timber industry of Saharanpur.
सहारनपुर के जैन बाग पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का रोड शो देखने को उमड़ी भी
सहारनपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने रोड शो के दौरान मतदाताओं की नब्ज भी टटोली। दरअसल, प्रियंका गांधी का रोड शो उस रूट से निकाला जा रहा था, जहां पर लकड़ी का कारोबार अधिक है। प्रियंका गांधी ने संबोधन के दौरान सहारनपुरी की नक्काशी का जिक्र कर स्थानीय लोगों को भावनात्मक रूप से जोड़ा। उन्होंने लकड़ी उद्योग बंद होने की कगार पर पहुंचने की बात कहते हुए भी भाजपा पर निशाना साधा।
विज्ञापन

उन्होंने सहारनपुर में आने पर खुशी जाहिर की। जनता को याद दिलाया कि वह कई बार सहारनपुर आई हैं। उस समय लकड़ी उद्योग और कारीगरों की नक्काशी का पूरी दुनियां में डंका बजता था, लेकिन अब दूसरे देशों में लकड़ी के सामान का निर्यात नहीं होता है। इसके लिए जिम्मेदार भाजपा सरकार है। छोटे-छोटे व्यापारियों पर जीएसटी की मार पड़ी है। रोड शो में सबसे खास रहा कि जहां पर जिस वर्ग को देखा प्रियंका ने अपना संबोधन का रुख उसी तरफ कर दिया। रोड शो के दौरान कई जगह महिलाओं ने मकान की छतों से फूल बरसाएं, जिस पर प्रियंका गांधी ने कहा कि महिलाएं आज सुरक्षित नहीं है। भाजपा नारी शक्ति की बात करती है, लेकिन महिलाओं का घरों से निकलना भी दुश्वार है। युवाओं को देखते ही प्रियंका ने बेरोजगारी का मुद्दा छेड़ दिया।
विज्ञापन

अभिवादन किया, पुष्प वर्षा हुई, नमाज के समय रोका भाषण
गोल कोठी जैन बाग से शुरू हुआ रोड शो थाना कुतुबशेर के पास पहुंचकर संपन्न हुआ। दो किलोमीटर के रोड में 15 से अधिक जगहों पर लोगों ने सड़क किनारे खड़े होकर पुष्प वर्षा की। प्रियंका ने हाथ हिलाकर और हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया। वहीं, प्रियंका गांधी ने प्रभु श्री राम का जिक्र किया। उन्होंने राम नवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्रीराम ने रावण से सत्य के लिए युद्ध किया। इसके साथ ही मोहम्मद पैगंबर साहब को सच्चाई का प्रतीक बताया। उन्होंने हिंदू और मुस्लिम मतदाताओं को साधा। पौने एक बजे नमाज के दौरान प्रियंका गांधी ने पांच मिनट के लिए भाषण रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगा जाम, सुरक्षा रही कड़ी, यह रहे मौजूद
प्रियंका गांधी रोड शो के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। रोड शो खत्म होने के बाद अंबाला रोड, घंटाघर और कोर्ट रोड पर जाम लग गया। रोड शो में कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष विदित चौधरी, प्रदेश सचिव अशोक सैनी, जिलाध्यक्ष संदीप राणा, महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा, चौधरी मुजफ्फर अली, लोकसभा कोऑर्डिनेटर कृष्णकांत शर्मा, डाॅ. संजीव शर्मा, सपा एमएलसी शाहनवाज खान, सपा जिलाध्यक्ष अब्दुल वाहिद, पूर्व विधायक मसूद अख्तर, पूर्व मंत्री शायान मसूद, कांग्रेस नेता जावेद साबरी, काजी शौकत हुसैन, अब्दुल गफूर, गणेश दत्त शर्मा, प्रवीण चौधरी, मनीष त्यागी, हरिओम मिश्रा, चंद्रजीत सिंह निक्कू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed