फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Privatization of Electricity Corporation should be stopped

विद्युत निगम का निजीकरण रोका जाए

Wed, 26 Aug 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Privatization of Electricity Corporation should be stopped
सहारनपुर। हाइड्रो इलेक्ट्रिक इंपलाइज यूनियन की घंटाघर स्थित कार्यालय में मंगलवार को बैठक हुई। इसमें कर्मचारियों ने विद्युत निगम के निजीकरण की तैयारी पर रोष जताया। उन्होंने कहा कि निगम का निजीकरण रोका जाए।
विज्ञापन

बैठक में यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष वीके त्रिवेदी ने सर्वप्रथम यूनियन के नेता रणजीत सिंह के निधन पर शोक प्रस्ताव पारित किया। उन्होंने कहा हर क्षेत्र में बढ़ता निजीकरण न तो सरकारी सेवाओं के हित में है और न ही कर्मचारियों के हित में हैं। उन्होंने कहा कि निजीकरण की नीति हर हाल में बंद होनी चाहिए। उन्होंने उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद का अस्तित्व बहाल करने की भी मांग की। इसके अलावा वेतन विसंगतियों को दूर करने और अन्य मांगों को पूरा करने पर बल दिया।
विज्ञापन

प्रांतीय अध्यक्ष ने स्थानीय प्रबंधन को चेतावनी दी कि टाइम स्केल, वेतन निर्धारण, पदोन्नति, पेंशन आदि प्रकरणों का जल्द समाधान कराया जाए अन्यथा कर्मचारी आंदोलन करेंगे। उन्होंने कुछ अभियंताओं के रवैये पर रोष जताया। इसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष जगरोशन लाल, क्षेत्रीय सचिव आरपी भटनागर, आईए सिद्दीकी, अजीत सिंह, रामू सिंह, कृष्णपाल सिंह, नन्हें सिंह, नसीम, नवीन, नसीर, अनुराग आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed