{"_id":"6247331bd4067031165c53d1","slug":"private-doctors-will-be-on-strike-today-emergency-services-will-also-remain-closed-saharanpur-news-mrt5827025137","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज हड़ताल पर रहेंगे प्राइवेट डॉक्टर, आपातकालीन सेवाएं भी बंद रहेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज हड़ताल पर रहेंगे प्राइवेट डॉक्टर, आपातकालीन सेवाएं भी बंद रहेंगी
विज्ञापन
-इंडियन मेडिकल एसोसिएशन सहारनपुर से जुड़े हैं जिले भर के 350 से अधिक चिकित्सक
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। आज जनपद के सभी प्राइवेट डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे, जिनकी वजह से 200 से अधिक निजी अस्पताल और क्लीनिक पूरी तरह बंद रहेंगे। इतना ही नहीं, आपातकालीन सेवाएं भी बंद रहेंगी। यह हड़ताल देश भर में रहेगी।
एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. मोहन सिंह ने बताया कि उनकी आईएमए उत्तर प्रदेश और आईएमए की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बात हुई है। शनिवार को देश भर में प्रोटेक्शन डे के रूप में मनाया जाएगा। ऐसे में एसोसिएशन से जुड़े जिले के सभी 350 से अधिक डॉक्टर सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक संपूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार कर हड़ताल पर रहेंगे। यदि कोई डॉक्टर अपना अस्पताल या क्लीनिक या फिर लैब खोलेगा तो उसकी सदस्यता रद कर दी जाएगी। सभी डॉक्टर सुबह दस बजे आईएमए भवन पर इकट्ठा होंगे। यहां धरना देने के बाद वह जिला अधिकारी को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन देंगे।