{"_id":"64305bcf4d906c47a60fe685","slug":"private-doctors-saw-patients-in-the-district-hospital-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-463-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: जिला अस्पताल में निजी चिकित्सकों ने देखे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: जिला अस्पताल में निजी चिकित्सकों ने देखे मरीज
Fri, 07 Apr 2023 11:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 07 Apr 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। विश्व स्वास्थ्य दिवस और भाजपा के स्थापना दिवस पर एसबीडी जिला अस्पताल में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें सरकारी और निजी चिकित्सकों ने मरीजों को देखा और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की सलाह दी।
शुक्रवार को शिविर का उद्घाटन भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने फीता काटकर किया। इसके बाद फिजीशियन की ओपीडी कक्ष में डॉ. अजय कुमार सिंह, डॉ. अनिल वोहरा ने मरीजों को देखा। अधिकांश मरीज वायरल बुखार, खांसी, पेट दर्द संबंधी बीमारी के आए। जिन्हें बदलते मौसम में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि सात से 14 अप्रैल तक सामाजिक न्याय सप्ताह मनाया जा रहा है। उसी कड़ी में शुक्रवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस भी मनाया गया। जिसकी थीम सभी के लिए स्वास्थ्य रही। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों में स्वास्थ्य शिक्षा का प्रचार-प्रसार है।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश संयोजक डॉ. पंकज खन्ना ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य पर पार्टी की ओर से जिला अस्पताल के साथ-साथ सभी ब्लॉकों पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाए गए हैं। इसमें निशुल्क मरीजों का उपचार किया गया। इस मौके पर प्रमुख अधीक्षक डॉ. रतनपाल सिंह सुमन, एसीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश, डॉ. एके चौधरी, डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. सुशील गुप्ता, प्रमोद कुमार, गौरव वर्मा, विक्रांत तिवारी आदि मौजूद रहे।