Saharanpur : दिल्ली एम्स में भर्ती बंदी फरार, पुलिस अफसरों में मचा हड़कंप, सिपाही को किया निलंबित
Saharanpur News : दिल्ली एम्स में भर्ती बंदी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। इससे पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने सिपाही को निलंबित कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली एम्स में भर्ती सहारनपुर का बंदी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। इस मामले में सिपाही को निलंबित कर दिया, जबकि पीएसी के जवान के खिलाफ कार्रवाई के लिए वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा है।
कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने नौ फरवरी को धोखाधड़ी के मामले में बागपत जिले के टीकरी निवासी अरुण शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अरुण शर्मा तभी से जेल में बंद था। 21 फरवरी को एक मामले में अरुण शर्मा की उत्तराखंड़ के जनपद हरिद्वार की अदालत में पेशी थी। पुलिसकर्मियों के साथ अरुण जब वापिस लौट रहा था तो रास्ते में उसे उल्टी आनी शुरू हो गई। इसकी जानकारी संबंधित पुलिसकर्मियों ने वरिष्ठ जेल अधीक्षक अमिता दुबे को दी।
इसके बाद जिला कारागार के अस्पताल में अरुण को भर्ती कराया, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। फिर उसे जिला अस्पताल और वहां से राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी रेफर किया गया। मगर, तबीयत ठीक न होने पर चिकित्सकों ने उसे दिल्ली एम्स के लिए रेफर कर दिया।
यह भी पढ़ें: Baghpat: जोखिम में जान..., मौत के डर से ऑफिस में हेलमेट पहनकर काम कर रहे कर्मचारी, ये है वजह
बताया गया कि बृहस्पतिवार को बंदी रक्षक आदित्य सोम और पीएसी के जवान विवेक कौशिक ने अरुण शर्मा को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया, जहां पर वह शनिवार की दोपहर पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। इसका पता लगते ही वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने बंदी रक्षक आदित्य सोम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। वहीं विवेक कौशिक के खिलाफ कार्रवाई के लिए पीएसी के उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा है।
यह भी पढ़ें: Meerut: ऐसा लगा...जिंदा नहीं बचूंगा, साथियों के शव देख कांप उठी रूह, पीड़ितों की जुबानी हादसे की कहानी
वरिष्ठ जेल अधीक्षक अमिता दुबे ने बताया कि बंदी अरुण फरार हुआ है। लापरवाही बरतने पर बंदी रक्षक को निलंबित किया है। पीएसी के जवान के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है।