फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Prince Kumar wants to win medal for the country in Olympics

ओलंपिक में देश के लिए पदक जीतना चाहता है प्रिंस कुमार

Tue, 11 Jan 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Prince Kumar wants to win medal for the country in Olympics
वितेंद्र पंवार - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। राष्ट्रीय स्तर के धावक 22 वर्षीय प्रिंस कुमार का सपना ओलंपिक में देश के लिए पदक जीतना है। इसी लक्ष्य को पाने के लिए वह बीते करीब पांच साल से मेहनत कर रहा है। प्रिंस ने किसी को अपना आदर्श नहीं माना है। वह हर दिन बीते दिन से तेज गति के साथ कम समय में दौड़ पूरी करने का प्रयास करते हैं। यही वजह है कि अभी तक छह प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन कर चुके हैं। प्रिंस कुमार गांव जगैता नजीब के रहने वाले हैं। पिता रामनाथ श्रमिक और मां सरोज देवी गृहिणी हैं। प्रिंस हाल ही में मंगलुरु में हुई अखिल भारतीय विश्वविद्यालीय प्रतियोगिता की 5,000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर लौटा है। दो माह पहले अंडर-23 प्रतियोगिता में 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता था। उसका मानना है कि यदि लगन और जुनून हो तो आर्थिक तंगी आड़े नहीं आती है।
विज्ञापन

स्वस्थ युवा ही बन सकता है देश की ताकत
सहारनपुर। अंतरराष्ट्रीय स्तर के बॉडी बिल्डर वितेंद्र पंवार का मानना है कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन रहता है। वितेंद्र कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। इसके अलावा एशिया में तीन पदक और राष्ट्रीय स्तर पर 11 स्वर्ण और चार रजत पदक उन्होंने अपने नाम किए हैं। वह किसी को अपना आदर्श नहीं मानते हैं। उनका कहना है कि वह हर दिन खुद में कुछ नया और इंप्रूवमेंट करने का प्रयास करते हैं।

एथलिट प्रिंस कुमार

एथलिट प्रिंस कुमार- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed