फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Prime Minister will inaugurate five stations of DFC on March 12

Saharanpur News: 12 मार्च को प्रधानमंत्री डीएफसी के पांच स्टेशनों का करेंगे लोकार्पण

Sun, 10 Mar 2024 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister will inaugurate five stations of DFC on March 12
- तैयारियों में जुटे अफसर, जनप्रतिनिधि, प्रबुद्धजन व अधिकारी रहेंगे मौजूद
विज्ञापन

- चित्रकला, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के छात्र-छात्राओं को किया जाएगा सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मार्च को जिले के पांच डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) स्टेशनों का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। इसमें सांसद, विधायक, प्रशासनिक अधिकारी, प्रबुद्धजन और अधिकारी मौजूद रहेंगे। चित्रकला, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इसको लेकर डीएफसी अधिकारी तैयारियां में जुट गए हैं।
रेलवे स्टेशनों को अत्याधुनिक बनाया जा रहा है। रेलवे ओवरब्रिज और रेलवे अंडरपास का निर्माण हो रहा है। जिले में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के न्यू सहारनपुर, न्यू पिलखनी, न्यू टपरी, न्यू तल्हेड़ी बुजुर्ग और न्यू देवबंद स्टेशन बनाए गए हैं। इन स्टेशनों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मार्च को वर्जुअल लोकार्पण करेंगे। उनके प्रस्तावित कार्यक्रम का शेड्यूल जारी हो गया है। स्कूलों के छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। सांसद, विधायक और अन्य प्रबुद्धजनों को आमंत्रण पत्र भेजा रहा है। रेलवे अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। डीएफसी अधिकारियों के मुताबिक, जो छात्र-छात्राएं चित्रकला, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विजेता रहेंगे, उनको सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

--------
-- पिछले महीने किया था रोड ओवरब्रिज का शिलान्यास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टपरी फाटक व देवबंद में भायला फाटक पर बनने वाले रोड ओवरब्रिज का पिछले महीने वर्जुअल शिलान्यास किया था। करीब 91 करोड़ रुपये की लागत से दोनों रोड ओवरब्रिज बनेंगे। जिनका काम जल्द शुरू होगा। इसके बाद जाम की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed