फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Pride of honor at the presumptuousness raging, uproar

हुजूर की शान में गुस्ताखी पर भड़के, हंगामा

Sat, 12 Nov 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 12 Nov 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
Pride of honor at the presumptuousness raging, uproar
थाने पर हंगामा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के देवबंद में व्हाटसअप ग्रुप पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर और हुजूर की शान में गुस्ताखी पर नगर का माहौल खराब हो गया। जिसको लेकर शुक्रवार की रात सैकड़ों लोगों की भीड़ ने कोतवाली का घेराव कर दिया।
विज्ञापन


गुस्साए लोगों ने पुलिस को 24 घंटे का समय देते हुए गिरफ्तारी न होने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है। शुक्रवार की रात करीब 7.45 बजे मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोग कांग्रेस विधायक माविया अली के प्रतिनिधि हैदर अली और पालिका सभासद जीशान नज्मी के नेतृत्व में कोतवाली पहुंचे और घेराव करते हुए जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि टीचर कालोनी के एक व्यक्ति ने व्हाटसअप ग्रुप पर तीन तलाक के मुद्दे को लेकर मुस्लिम महिलाओं के प्रति अपशब्द लिखे। इतना ही नहीं उसने इसी मुद्दे पर हुजूर की शान में गुस्ताखी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसे मुस्लिम समाज किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं कर सकता। इस दौरान लोगों ने गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोतवाल आरएन सिंह यादव का घेराव भी किया। जानकारी मिलते ही सीओ नरेंद्र सिंह राणा भी वहां पहुंच गए।

इस बीच गुस्साए लोगों ने पुलिस से आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने के मांग की। जिसके चलते सीओ ने लोगों को 24 घंटे में गिरफ्तारी किए जाने का आश्वासन देकर शांत किया। तब कहीं जाकर लोग वापस लौटे। 

उधर रात करीब नौ बजे विधायक माविया अली के नेतृत्व में पहुंचे लोगों हंगामा किया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। मौके पर एसपी देहात भी पहुंचे। भीड़ के भड़कने पर पीएसी बुला ली गई।

भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस और पीएसी ने हल्का बल प्रयोग किया, जिस पर लोगों ने कोतवाली में पथराव कर दिया। पत्थर लगने पर कोतवाली के कार्यालय का शीशा टूट गया। वहां मौजूद बसपा प्रत्याशी माजिद अली का सिर फूट गया।


आरोप है कि  जबकि कोतवाल आरएन सिंह यादव का कहना है कि भीड़ का पत्थर लगने से बसपा प्रत्याशी के सिर में चोट लगी है। वहीं एसपी देहात रफीक अहमद का कहना है कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed