फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Prices of coconut water and kiwi increased due to dengue and viral fever

Saharanpur News: डेंगू एवं वायरल बुखार से बढ़े नारियल पानी और कीवी के दाम

Sun, 10 Sep 2023 10:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 10 Sep 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
Prices of coconut water and kiwi increased due to dengue and viral fever
सहारनपुर। जनपद में वायरल और डेंगू बुखार के प्रकोप के चलते नारियल पानी, कीवी और मौसमी आदि की मांग में इजाफा हुआ है। इससे इन फलाें के भाव तेजी से बढ़े हैं। 40 से 50 रुपये में बिकने वाले हरे नारियल का भाव बढ़कर 70 से 80 रुपये तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

जनपद में बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बुखार के चलते से कई मरीजों के प्लेटलेट्स कम हो जाते हैं। ऐसे मरीजों को चिकित्सक दवाओं के साथ नारियल पानी, कीवी, मौसमी आदि के सेवन करने की सलाह देते हैं। इसके चलते मरीजों में इनकी मांग बढ़ी है। जनपद की चिलकाना रोड स्थित नवीन मंडी में कीवी, हरा नारियल और मौसमी की अधिकांश आवक हैदराबाद से आ रही है। बढ़ती मांग को देखते हुए इन फलों के थोक एवं फुटकर भाव में काफी उछाल आया है। 15 दिन पहले कीवी के फुटकर भाव 30 से 40 रुपये प्रति पीस चल रहा था, वह बढ़कर अब 50 से 55 रुपये तक पहुंच गया है। 50 से 60 रुपये प्रति किलो बिकने वाली मौसमी का भाव भी बढ़कर 70 से 75 रुपये तक हो गया है।
विज्ञापन

मंडी के वरिष्ठ निरीक्षक जगपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि बुखार के चलते कीवी, मौसमी और हरे नारियल के भाव में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। हालांकि इनकी पर्याप्त आवक हो रही है। अधिकांश माल हैदराबाद से आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नारियल, कीवी, मौसमी एवं अनार के भाव
फल 15 दिन पहले अब
नारियल 40 से 50 रुपये प्रति पीस 70-80 रुपये प्रति पीस
कीवी 30 से 40 रुपये प्रति पीस 50 से 55 रुपये प्रति पीस
मौसमी 50 से 60 रुपये प्रति किलो 70 से 75 रुपये प्रति किलो
- नोट: फलों के फुटकर भाव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed