फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Prices fell in the market, farmers had to destroy standing crops

Saharanpur News: मंडी में गिरे भाव, किसानों को उजाड़नी पड़ी खड़ी फसल

Tue, 04 Mar 2025 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Prices fell in the market, farmers had to destroy standing crops
गंगोह-तीतरों मार्ग पर पत्ता गोभी में ट्रैक्टर चलाते किसान स्रोत किसान
गंगोह। पत्ता गोभी और फूलगोभी की कीमतों में आई भारी गिरावट से किसान निराश हैं। उचित दाम न मिलने से कई किसानों ने अपनी तैयार फसल पर ट्रैक्टर चला दिया।
विज्ञापन

बता दें, कि गंगोह क्षेत्र सब्जी उत्पादन का प्रमुख केंद्र माना जाता है, यहां से विभिन्न राज्यों में ताजा सब्जियां भेजी जातीं हैं। किसानों का कहना है कि शुरुआत में फूलगोभी के दाम अच्छे मिले, लेकिन पछेती फसल का बाजार पूरी तरह मंदा रहा।
हालात इतने खराब हो गए कि कुछ किसानों को दो से तीन रुपये प्रति किलो के भाव भी नहीं मिले, जिससे उन्हें कटाई रोकनी पड़ी और उनकी फसल खेतों में ही सड़ गई। गंगोह के किसान साजिद ने पांच बीघा खेत ठेके पर लेकर फूलगोभी उगाई थी, लेकिन घाटा होने के चलते सोमवार को उसने पूरी फसल पर ट्रैक्टर चला दिया। मुबारिकपुर के सोनी सैनी ने पांच बीघा पत्ता गोभी और चार बीघा फूलगोभी लगाई थी, लेकिन बाज़ार में उचित दाम न मिलने पर उसे भी फसल पर ट्रैक्टर चलवाना पड़ा। गंगोह के इस्लाम ने पांच बीघा फूलगोभी और मुर्तजा ने चार बीघा में खड़ी फसल को मिट्टी में मिला दिया। इस्लाम की 20 बीघा पत्ता गोभी खेत में ही सड़ गई।
विज्ञापन

किसान राशिद मलिक ने बताया कि जब गोभी तैयार थी, तब दाम बहुत कम थे। बेहतर कीमतों की उम्मीद में उन्होंने कटाई नहीं कराई, लेकिन कीमतों में कोई सुधार नहीं हुआ। अब मजबूरी में किसान ट्रैक्टर चला रहे हैं ताकि अगली फसल की बुवाई कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed